प्रदूषण दे रहा कैंसर, बढ़ा मौतों का ग्राफ

नई दिल्ली। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने अपनी रिपोर्ट में आगाह किया है कि प्रदूषण सांस की बीमारियों के अलावा हृदय व फेफड़े के कैंसर का कारण बन रहा है। इससे होने वाली मौतों का ग्राफ भी बढ़ा है। दिल्ली में मृत्यु पंजीकरण रिपोर्ट के आंकड़ों से यह बात सामने आई है कि राजधानी में पिछले 12 सालों में दिल की बीमारियों से मौत के मामले दोगुने बढ़े हैं। वहीं, कैंसर से होने वाली मौतों में करीब तीन गुना वृद्धि देखी जा रही है। विशेषज्ञ इन बीमारियों के बढऩे का एक बड़ा कारण प्रदूषण को मान रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली में हृदय की बीमारी मौत का सबसे बड़ा कारण है। वर्ष 2016 में हार्ट अटैक व हृदय की बीमारियों से 16,665 लोगों की मौत हुई। इसमें 15,919 लोगों की मौत अस्पतालों में हुई थी। पहले दिल्ली में कैंसर से हर साल करीब दो हजार लोगों की मौत होती थी, मगर अब यह आंकड़ा बढक़र 6000 के आसपास पहुंच गया है। वर्ष 2011 में यहां कैंसर से 9925 मरीजों की मौत हुई थी।

Related Posts

दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

मुंगेर (बिहार)। दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड की है। जांच के दौरान कई गंभीर कमियां पाई गईं। इस औचक कार्रवाई से मेडिकल स्टोर संचालकों में हडक़ंप देखा…

दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

सोलन (हिमाचल प्रदेश)। दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर कार्रवाई होगी। इन मामलों ने दवा गुणवत्ता नियंत्रण और ड्रग विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 8 views
दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 9 views
दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

ESI अस्पतालों में आईसीयू से लेकर कैंसर का होगा इलाज

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 8 views
ESI अस्पतालों में आईसीयू से लेकर कैंसर का होगा इलाज

अस्पताल में विवाहिता की मौत मामले में 5 पर केस

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 7 views
अस्पताल में विवाहिता की मौत मामले में 5 पर केस

फार्मा कंपनी का बकाया नहीं देने पर CMHO का चैंबर कुर्क

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 7 views
फार्मा कंपनी का बकाया नहीं देने पर CMHO का चैंबर कुर्क

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 12 views
डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक