क्वारंनटाइन में नर्सों से अश्लील हरकत करने पर पांच जमाती हिरासत में

गाजियाबाद। स्थानीय एमएमजी अस्पताल में नर्सों के साथ अश्लील हरकत और बिना पैंट के घूमने के आरोपी जमातियों पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। आरोपी पांचों जमातियों को हिरासत में लेकर एमएमजी अस्पताल से आरकेजीआईटी में शिफ्ट कर दिया है। यहां पांचों को अलग-अलग रखा गया है। पुलिस हिरासत में ही इन्हें क्वारंटाइन किया गया है। गाजियाबाद नगर कोतवाल ने बताया कि इन जमातियों के खिलाफ मेडिकल स्टाफ से दुव्र्यवहार करने और अश्लील हरकतें करने का मुकदजा दर्ज किया गया है।
उन्होंने बताया कि अभी आरोपी जमातियों से पूछताछ और पीडि़तों के बयान लिए जा रहे हैं। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद आरोपियों की जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जाएगा। अगर ये दोषी पाए गए तो इनकी गिरफ्तारी हो सकती है। फिलहाल यह सभी आरोपी जमाती अस्पताल में ही पुलिस कस्टडी में रहेंगे।
बता दें कि गाजियाबाद में शुक्रवार तक एमएमजी अस्पताल में 13 जमातियों को क्वारेंटाइन किया गया था। लेकिन इनमें से कुछ जमातियों पर आरोप था कि वे वार्ड में नर्सों और महिला कर्मचारियों के सामने पेंट उतार कर घूम रहे हैं। महिला मेडिकल स्टॉफ के साथ अश्लील हरकत करने का भी इन पर आरोप है। इस बारे में अस्पताल के नर्सिंग कर्मियों ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को शिकायत दी थी। वहीं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा लिखने का आग्रह किया था। कोतवाली थाना पुलिस ने इस आधार पर देर रात जमातियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली।

Related Posts

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 8 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 7 views
NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 8 views
अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 7 views
स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 7 views
देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 7 views
हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन