डॉक्टर कपल पॉजिटिव मिले, प्रेग्नेंट वाइफ की डिलिवरी बड़ी चुनौती

नई दिल्ली। राजधानी में एम्स के रेजिडेंट डॉक्टर और उनकी पत्नी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बताया गया है कि उनकी डॉक्टर पत्नी प्रेग्नेंट हैं। उनकी डिलिवरी एम्स में कराई जा सकती है। कोरोना पीडि़त गर्भवती के इलाज को लेकर अभी कोई गाइडलाइंस नहीं हैं। ऐसे में उनकी डिलिवरी कराना डॉक्टरों के सामने बड़ी चुनौती होगी। दिल्ली के दो और डॉक्टरों में कोरोना की पुष्टि होने के बाद अब राजधानी के 8 डॉक्टर इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। एम्स के रेजिडेंट डॉक्टर और उनकी पत्नी की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से एम्स में खलबली मच गई है। वजह यह है कि रेजिडेंट डॉक्टर न तो किसी कोरोना प्रभावित देश गए थे, ना ही उनकी डयूटी किसी कोरोना मरीज के इलाज में लगी थी। पता लगाया जा रहा है कि इन डॉक्टरों के संपर्क में आए बाकी डॉक्टरों में तो इसका असर नहीं हुआ। लगभग एक दर्जन डॉक्टरों को क्वारंटीन कर दिया है।
सरकार ने कोरोना से जंग के लिए अभी तक डेढ़ करोड़ निजी सुरक्षा उपकरणों (पीपीई) और एक करोड़ एन-95 मास्क का ऑर्डर दिया गया है। जिन कंपनियों को ऑर्डर दिया है, उनमे देसी-विदेशी दोनों कंपनियां शामिल हैं। कुछ ऑर्डर की सप्लाई शुरू भी हो गई है। यह खबर हिंदूराव अस्पताल के डॉक्टरों की ओर से प्रोटेक्शन किट पर सवाल उठाए जाने के बीच आई है। कई डॉक्टरों ने इस्तीफा भी दे दिया था।

Related Posts

दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

नई दिल्ली। दवा की एमआरपी और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर है। इस मामले को सुप्रीम कोर्ट ने एक बार फिर से लूट और डकैती करार दिया। शीर्ष…

नशीली दवा बिक्री मामले में स्टोर संचालक को उठाया

पूरनपुर, पीलीभीत (यूपी)। नशीली दवा बिक्री मामले में पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक को उठाया है। पुलिस ने माधोटांडा से एक मेडिकल स्टोर संचालक को हिरासत में ले लिया। उससे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 1 views
दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

नशीली दवा बिक्री मामले में स्टोर संचालक को उठाया

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 2 views

दो मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, तीन तरह की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 2 views
दो मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, तीन तरह की दवाएं जब्त

अवैध नशीली दवा की होंडा सिटी कार से तस्करी पकड़ी

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 3 views
अवैध नशीली दवा की होंडा सिटी कार से तस्करी पकड़ी

क्लिनिकल ट्रायल बिना दवा बिक्री पर केंद्र और DCGI को फटकार

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 3 views
क्लिनिकल ट्रायल बिना दवा बिक्री पर केंद्र और DCGI को फटकार

दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 11 views
दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली