गठिया, मधुमेह जैसे रोगों के की नकली दवाएं जब्त

हैदराबाद। गठिया, मधुमेह जैसे रोगों के इलाज का दावा करने वाली नकली दवाइयां बरामद की गई हैं। तेलंगाना के औषधि नियंत्रण प्रशासन (डीसीए) ने मेडिकल स्टोर पर रेड कर दवाओं के कई बैचों को जब्त किया है। विशेष अभियान के दौरान अधिकारियों ने राज्य भर के विभिन्न स्थानों से जिन उत्पादों को जब्त किया, उनका विवरण इस प्राकर है :

1. पैनियन टैबलेट : विन ट्रस्ट फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड, लुधियाना, पंजाब द्वारा निर्मित गठिया के इलाज का दावा करने वाली आयुर्वेदिक दवा रंगारेड्डी जिले के बालापुर मंडल के जिल्लेलगुडा गांव में मिली।

2. अश्वगंधारिस्ता टॉनिक : इस आयुर्वेदिक टॉनिक को तंत्रिका दुर्बलता, अनिद्रा, स्मृति हानि, मिर्गी और उन्माद के इलाज के लिए विज्ञापित किया गया था। श्री बैद्यनाथ आयुर्वेद भवन प्राइवेट लिमिटेड, हावड़ा, पश्चिम बंगाल की ये दवा सरूरनगर में जब्त की।

3. श्री श्री तत्व महात्रिफलाद्य घृत : मोतियाबिंद, आंखों के रोगों और ग्लूकोमा का इलाज करने का दावा करने वाली इस दवा को श्रीवेद सत्व प्राइवेट लिमिटेड बैंगलोर ने बनाया है। ये उत्पाद संगारेड्डी जिले के रामचंद्रपुरम में पाए गए।

4. पल्लेरुकायालु पाउडर : इस आयुर्वेदिक पाउडर के बारे में मधुमेह के इलाज का दावा किया गया है। अमूल्य हर्बल्स, विजयवाड़ा द्वारा निर्मित यह सूर्यापेट में पाया गया था।

5. प्रोसविन टैबलेट : बेनाइन प्रोस्टेटिक हाइपर ट्रॉफी के उपचार के रूप में विपणन किया गया, इन यूनानी टैबलेट का उत्पादन न्यू शमा लेबोरेटरीज (पी) लिमिटेड, दिल्ली द्वारा किया गया था। इन्हें जुबली हिल्स से जब्त किया है।
अधिकारी ने बताया कि उपरोक्त बरामद की गई दवाओं की जांच की जा रही है और आरोपियों के खिलाफ जल्द कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

हैदराबाद। अंडाणु दान से जुड़े कथित रैकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस ने अंतरराज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। आरोप है कि महिलाओं को भर्ती कर उनका व्यावसायिक शोषण किया…

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

बेलगावी (कर्नाटक)। मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले हैं। उप लोकायुक्त जस्टिस बी. वीरप्पा ने बेलगावी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (BIMS) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 2 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 2 views
मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 2 views
हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 2 views
अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 11 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 11 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस