गले की फांस बनी 60 लाख की दवाइयां

बस्ती। संत कबीरनगर जिले में 60 लाख की दवाएं विभागीय जिम्मेदारों के गले की फांस बन गई है। दरअसल, इन दवाओं का कहीं कोई उल्लेख नहीं है। इसके ऑर्डर के लिए क्रय समिति से भी कोई आदेश नहीं लिया गया है।
तत्कालीन सीएमओ डॉ. एसी श्रीवास्तव के कार्यकाल में पहुंचीं इन दवाओं को एक कमरे में बंदकर रखा गया है। दूसरी ओर संबंधित कंपनी इसके भुगतान को लेकर सीएमओ पर दबाव बना रही है। इन स्थितियों में वर्तमान सीएमओ डॉ. हरिगोविंद सिंह ने सूबे के स्वास्थ्य निदेशक व एडी हेल्थ को पत्र लिखकर दिशा-निर्देश मांगा है। अपनी तैनाती के दौरान विभिन्न मामलों को लेकर सुर्खियों में रहे तत्कालीन सीएमओ डॉ. एसी श्रीवास्तव के कार्यकाल में दवा की एक कंपनी ने सप्लाई के लिए टेंडर डाला। इसके लिए नियमानुसार क्रय समिति की बैठक कर अनुमति ली जाती है। यही नहीं, इसके दर का निर्धारण भी क्रय समिति की बैठक में ही होता है। इसके बावजूद कंपनी से 60 लाख रुपये की दवा संतकबीरनगर को सप्लाई कर दी गई। सप्लाई में आई इस दवा का उल्लेख अभिलेखों में नहीं हो सका। इसी बीच सीएमओ डॉ. एसी श्रीवास्तव का ट्रांसफर हो गया और संबंधित लोगों ने इस दवा को अस्पताल के एक कमरे में रखवा दिया। नवागत सीएमओ डॉ. हरिगोविंद सिंह के ज्वाइन करते ही दवा कंपनी ने बिल प्रस्तुत किया तो सीएमओ ने अभिलेख की जांच करवाई। मगर इस बिल के संदर्भ में दवा की आपूर्ति अभिलेखों में कहीं दर्ज नहीं मिली।
इस गोलमाल को लेकर सीएमओ डॉ. सिंह ने महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं अपर निदेशक चिकित्सा डॉ. रंगजी द्विवेदी को पत्र लिखकर स्थिति से अवगत करा दिया है। इस संबंध में तत्कालीन सीएमओ डॉ. एसी श्रीवास्तव का कहना है कि जो दवाएं कंपनी ने भेजी हैं, उनका कहीं कोई ऑर्डर नहीं दिया गया। क्योंकि नियमानुसार क्रय समिति ही दवाओं के खरीद का निर्णय लेती है। उन्होंने कहा कि इसमें मेरी कहीं कोई गलती नहीं है। संबंधित फार्मासिस्ट ही इसके बारे में सही बता सकते हैं। वहीं, एडी हेल्थ डॉ. रंगजी दूबे ने बताया कि 60 लाख की दवाओं की सप्लाई का मामला संज्ञान में है। इसकी जांच चल रही है। जो भी दोषी होगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा।

Related Posts

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

सिरसा (हरियाणा)। जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी का मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर स्थित टीबी भवन में संचालित ओएसटी सेंटर में यह वारदात हुई। रात के…

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

रांची (झारखंड)। नशीली दवा के अवैध कारोबार पर रोक लगाई जाएगी। इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित विशेष पोर्टल तैयार किया है। इसे राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) और राज्य के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 4 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 3 views
नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 3 views
HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 2 views
दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 3 views
नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 12 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक