गुणवत्ता रहित मिला पेंटोप्रोजल इंजेक्शन

अजमेर। जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॅालेज से सम्बद्ध अस्पतालों में सप्लाई किए गए एंटी-बायोटिक इंजेक्शन पाउडर (पेंटोप्रोजल) की क्वालिटी में कमी का मामला सामने आया है। दो माह पूर्व अमोक्सिसिलिन एंड पोटेशियम क्लेवुलेनेट इंजेक्शन शिकायत मिल चुकी है। इस बार शिकायत जनाना हॉस्पिटल के नर्सिंग स्टाफ ने की है। शिकायत में कहा गया है कि मरीज को पेंटोप्रोजल इंजेक्शन लगाते समय इसका रंग बदल रहा है। शिकायत के बाद कार्यकारी निदेशक मुख्यमंत्री नि:शुल्क दवा योजना ने विशेष आदेश जारी करते हुए स्टॉक को वार्ड से हटाने के आदेश दिए हैं। प्रभारी अधिकारी मेडिकल कॉलेज जिला औषधि भंडार ने 16 दिसंबर 2019 को शिकायत दर्ज करवाई कि मैसर्स जी लेबोरेट्री लिमिटेड बिहाइंड 47, इंडस्ट्रियल एरिया पोंटा साहिब द्वारा निर्मित पेंटोप्रोजल इंजेक्शन की क्वालिटी सही नहीं है। नर्सिंग स्टाफ ने शिकायत दर्ज करवाई कि यह इंजेक्शन लगाते समय इसका रंग बदल जाता है। यह इंजेक्शन पाउडर में आता है। इसे लगाने से पहले इसके साथ ड्रीप के पानी को मिक्स करके मिश्रण तैयार करके लगाया जाता है। यह सफेद रंग की बजाए दूसरे रंग का हो रहा है।
सूत्रों का कहना है कि यह शिकायत जनाना हॉस्पिटल की नर्सिंग स्टाफ ने दर्ज करवाई थी। दो दिन बाद जवाब आया कि बैच का स्टॉक वार्ड या डीडीसी, अस्पताल पर उपलब्ध है तो उस पर रोक लगाने के साथ ही स्टॉक को होल्ड कर दिया जाए। इन दो दिनों में कितने मरीजों के इंजेक्शन लगाए गए और इंजेक्शन का क्या असर हुआ, इसकी जानकारी किसी के पास नहीं है। इंजेक्शन को लेकर अस्पताल प्रशासन से जब जानकारी ली तो सभी ने एक-दूसरे की जिम्मेदारी बताकर पल्ला झाड़ लिया। फिलहाल स्टॉक को वार्डों से हटाकर स्टोर में रखवा दिया गया है।

Related Posts

कोडीनयुक्त सिरप की कार से तस्करी पकड़ी, दो लोग गिरफ्तार

पालनपुर, राजकोट (गुजरात)। कोडीनयुक्त सिरप की कार से तस्करी पकड़ी गई है। बनासकांठा पुलिस के स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप ने यह सफलता पाई। टीम ने पालनपुर-अंबाजी हाईवे पर एक ईको कार…

नकली ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी, एक Arrest

सहारनपुर (यूपी)। नकली ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी गई है। एसटीएफ मेरठ यूनिट ने सहारनपुर में ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा मारा। टीम ने मौके से एक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कोडीनयुक्त सिरप की कार से तस्करी पकड़ी, दो लोग गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 27, 2026
  • 8 views
कोडीनयुक्त सिरप की कार से तस्करी पकड़ी, दो लोग गिरफ्तार

नकली ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी, एक Arrest

  • By Desk
  • November 27, 2026
  • 9 views
नकली ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी, एक Arrest

फर्जी मेडिकल डिग्रियां बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट

  • By Desk
  • November 27, 2026
  • 10 views
फर्जी मेडिकल डिग्रियां बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट

लाइसेंस के बिना एलोपैथिक दवाएं दुकान में रखने पर जब्त की

  • By Desk
  • November 27, 2026
  • 8 views
लाइसेंस के बिना एलोपैथिक दवाएं दुकान में रखने पर जब्त की

मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी, दवा डिस्ट्रीब्यूटर का गोदाम सील

  • By Desk
  • November 27, 2026
  • 10 views
मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी, दवा डिस्ट्रीब्यूटर का गोदाम सील

एस्कफ कफ सिरप की 345 बोतलें लावारिस मिली

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 19 views
एस्कफ कफ सिरप की 345 बोतलें लावारिस मिली