गुरुग्राम की सैनिटाइजर निर्माता फैक्ट्री में लगी आग

गुरुग्राम। गर्मी बढऩे के साथ ही आगजनी की घटनाओं में भी वृद्धि होने लगी है। हरियाणा के गुरुग्राम स्थित खेडक़ी दौला में सैनिटाइजर बनाने वाली फैक्ट्री में शनिवार सुबह आग लग गई। अनुमान लगाया जा रहा है कि फैक्ट्री में गैस के सिलेंडर फटने से यह आग लगी है। वहीं, कंपनी की ओर के कुछ घर खाली कराने के लिए पुलिस बल जुटा हुआ है। आग कैसे लगी और आग के चलते कितना नुकसान हुआ? यह जांच के बाद पता चल पाएगा। बताया जा रहा है कि सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने के काम में जुट गई है। सैनिटाइजर की फैक्ट्री में आग लगने की वजह से आग बुझाने के दौरान खास सावधानी बरती जा रही है। जानकारी के मुताबिक, आग स्टेला फैक्ट्री के गोदाम में लगी है। यह फैक्ट्री कॉस्मेटिक, परफ्यूम आदि सामान बनाती है। वहीं, एहतियातन फैक्ट्री के पास स्थित पांच घरों को खाली कराया गया है। आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है। इसमें अभी तक कोई जन हानि नहीं हुई, वहीं आर्थिक नुकसान का पता बाद में चलेगा। सूचना पर फैक्ट्री प्रबंधन से जुड़े लोग मौके पर पहुंच गए हैं। वहीं, कर्मचारियों को बाहर निकाल लिया गया है।

Related Posts

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नई दिल्ली। FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी है। एफएसएसएआई ने स्वास्थ्य पूरक और पोषक तत्वों के निर्माताओं और विक्रेताओं को चेताया है। उन्हें अनिवार्य लेबलिंग…

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

नई दिल्ली। नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। राजधानी के घोंडा और नांगलोई इलाके में छापेमारी की गई। इस दौरान नकली ENO और FeviKwik से जुड़ा कारोबार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 4 views
FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 4 views
नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 4 views
फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 4 views
दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 4 views
कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 13 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर