कोरोना उपचार के लिये पुणे अस्पताल में दी जाएगी टोसिलीजुमैब दवा 

पुणे। पुणे के सरकारी ससून सर्वोपचार अस्पताल में भर्ती कोविड-19 के कम से कम 25 मरीजों को टोसिलीजुमैब दवा दी जाएगी, यह दवा उन मरीजों को दी जाएगी, जिनकी हालत नाजुक लेकिन स्थिर है। नगर निगम आयुक्त शेखर गायकवाड़ ने कहा कि इस नयी दवा(इंजेक्शन) की कीमत करीब 20,000 रुपये है। यह पहले चरण में 25 मरीजों को दी जाएगी और इसके नतीजों के आधार पर पुणे नगर निगम इसके आगे के उपयोग के बारे में फैसला करेगा। उन्होंने कहा कि डॉ. डी बी कदम की अध्यक्षता में विशेषज्ञ चिकित्सकों का एक विशेष कार्यबल बनाया गया था, जिसने मरीजों की स्थिति बिगड़ने पर इस दवा के उपयोग की सिफारिश की। गायकवाड़ ने कहा, ‘‘इस दवा के उपयोग के लिये नैतिक टीम की मंजूरी मिलने के बाद, हमने पहले चरण में 25 रोगियों के लिये इसकी खरीदारी शुरू कर दी।’’

उन्होंने कहा कि यह दवा भारती अस्पताल में नाजुक हालत में भर्ती एक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को दी गई, जिसके स्वास्थ्य में उल्लेखनीय सुधार हुआ। उन्होंने कहा कि मुंबई में नगर निकाय के अस्पताल भी कोविड-19 मरीजों के उपचार में इस दवा का उपयोग कर रहे हैं और इसके अच्छे परिणाम देखने को मिले हैं। कार्यबल ने इस दवा का उपयोग 50 साल से कम उम्र के मरीजों में करने की सिफारिश की है। पुणे जिला, महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण से दूसरा सर्वाधिक प्रभावित क्षेत्र है। पुणे में संक्रमण के अब तक 4,809 मामले सामने आ चुके हैं, जबकि 242 लोगों की मौत हुई है।

  • Related Posts

    FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

    नई दिल्ली। FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी है। एफएसएसएआई ने स्वास्थ्य पूरक और पोषक तत्वों के निर्माताओं और विक्रेताओं को चेताया है। उन्हें अनिवार्य लेबलिंग…

    नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

    नई दिल्ली। नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। राजधानी के घोंडा और नांगलोई इलाके में छापेमारी की गई। इस दौरान नकली ENO और FeviKwik से जुड़ा कारोबार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

    • By Desk
    • October 21, 2026
    • 4 views
    FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

    नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

    • By Desk
    • October 21, 2026
    • 4 views
    नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

    फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

    • By Desk
    • October 21, 2026
    • 3 views
    फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

    दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

    • By Desk
    • October 21, 2026
    • 4 views
    दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

    कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

    • By Desk
    • October 21, 2026
    • 4 views
    कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

    पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

    • By admin
    • October 20, 2026
    • 13 views
    पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर