गोदाम से लाखों की दवा चोरी, महंगी दवाइयों के कई कार्टन ले फरार हुए चोर

पटना। बिहार की राजधानी पटना के अगमकुआं थाना क्षेत्र में चोरों ने लाखों की दवाइयों पर अपना हाथ साफ किया है। मिली जानकारी अनुसार मंगलवार की देर रात अगमकुआं थाना क्षेत्र के शीतला मंदिर के पास स्थित जी। एस हेल्थ केयर के दवा गोदाम का ताला तोड़कर चोरों ने घटना को अंजाम दिया है। मिली जानकारी अनुसार चोर महंगी दवाओं की सैकड़ों कार्टन लेकर फरार हो गए हैं। इधर, चोरी की पूरी घटना गोदाम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना के संबंध में जी, एस हेल्थ केयर के प्रोप्राइटर हर्षराज ने बताया कि चार से पांच की संख्या में आए चोरों ने गोदाम का ताला तोड़कर दवा से भरे सैकड़ों कार्टन चोरी कर ली है। चोरी की गई दवाओं की कीमत करीब 15 से 20 लाख रुपये थी।

इधर, चोरी की घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची अगमकुआं थाना की पुलिस सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से चोर की पहचान करने में जुटी है। गौरतलब है कि इनदिनों पटना के अगमकुआं थाना क्षेत्र में चोरी की घटना लगातार घट रही है। सोमवार को कुम्हरार में चोरों ने मंदिर से देवी के गहना और पैसे चुरा लिए थे। वहीं, मंगलवार की देर रात 15 से 20 लाख के दवा की चोरी को अंजाम दिया है। इस घटना के बाद इलाके में रहने वाले लोगों के मन में पुलिस के प्रति आक्रोश पनप रहा है। हर्षराज की मानें तो किसी जानकार आदमी ने ही घटना को अंजाम दिया है। लेकिन वो कौन है, इसकी उन्हें जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि आम चोर दवा की चोरी नहीं करेंगे क्योंकि ये कोई सामान तो है नहीं, जिसे डायरेक्ट बाजार में बेच दिया जा सकता है।

Related Posts

अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

रायपुर (छत्तीसगढ़)। अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। गुढिय़ारी के दिवाकर अस्पताल को लीज पर लेकर यह अवैध कारोबार चलाया जा रहा था।…

फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

झालावाड़ (राजस्थान)। फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया गया है। एसआरजी अस्पताल परिसर में संचालित सहकारी उपभोक्ता भंडार के मेडिकल स्टोर पर निरीक्षण किया गया। जांच में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 1 views
अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 3 views
फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर, दो डॉक्टरों पर FIR

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 2 views
गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर, दो डॉक्टरों पर FIR

नकली दवाएं सीज, 30 से ज्यादा ब्रांड की दवाएं मिलीं, 45 फर्में नामजद

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 3 views
नकली दवाएं सीज, 30 से ज्यादा ब्रांड की दवाएं मिलीं, 45 फर्में नामजद

नशीली दवा के इंटरनेशनल रैकेट का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 4 views
नशीली दवा के इंटरनेशनल रैकेट का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार

कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 15 views
कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट