हरियाणा में अब भी नहीं बच पा रहीं बेटियां! बिगड़ने लगा अनुपात, 9 महीनों में देखी गई इतनी गिरावट

रोहतक। हरियाणा गर्भ में बेटियों की हत्या के लिए कुख्यात था। फिर लोगों में जागरुकता लाने के लिए सरकार ने बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान की ब्रांड एंबेसडर बना दिया। फिर धीरे -धीरे बेटियों के प्रति विचार बदले और लोगों में जागरुकता आई। बीते 5 साल में लिंगानुपात अच्छा था। लेकिन एक बार फिर से लैंगिक अनुपात बिगड़ गया है और ऐसा लगने लगा कि शायद फिर से बेटियां नहीं बच नहीं पा रही हैं। बता दें कि इस साल के पहले नौ महीनों के दौरान यानी सितंबर तक जन्म के समय लिंगानुपात में पिछले साल की तुलना में 16 अंकों की गिरावट देखी गई।

2020 में यह 922 थी, जो इस साल 30 सितंबर तक घटकर 906 हो गई। दरअसल, इस साल 2021 में प्रदेश के 22 जिलों में से 13 जिलों में लिंगानुपात राज्य के औसत (906) से नीचे दर्ज किया गया है। वहीं, सबसे अच्छा प्रदर्शन करते हुए रोहतक ने 955 का लिंगानुपात दर्ज किया, जोकि पिछले साल के आंकड़े में 43 अंकों का सुधार किया है। इसके बाद लिंगानुपात में चरखी दादरी (937), पानीपत (930), नूंह (922), जींद (919) और सिरसा (919) का स्थान रहा है। इसके साथ ही 880 के न्यूनतम लिंगानुपात के साथ सोनीपत और झज्जर सबसे खराब प्रदर्शन वाले जिले थे।

इसके अन्य जिलों में फतेहाबाद में 882, अंबाला (891), रेवाड़ी (892), करनाल और फरीदाबाद (896 ), भिवानी और कैथल ( 897), पलवल (899), गुरुग्राम (901), यमुनानगर (902) और महेंद्रगढ़ (905) का लिंगानुपात दर्ज किया गया। बता दें कि इस साल 1 जनवरी से 30 सितंबर के बीच हरियाणा में कुल 3,65,393 बच्चों का जन्म हुआ। इनमें 1,91,662 पुरुष और 1,73,731 महिलाएं थीं। हालांकि, लिंगानुपात में गिरावट का अब तक असल कारण सामने नहीं आया है। एक अन्य अधिकारी ने कहा कि जन्म के समय लिंगानुपात में गिरावट के कारणों का पता जिलों से रिपोर्ट मिलने के बाद ही लगाया जाएगा।

बता दें कि सोनीपत और झज्जर सबसे खराब प्रदर्शन वाले जिले थे। बता दें कि प्रदेशभर के लिंगानुपात के आंकड़ों को देखा जाए तो साल 2020 में 31 जुलाई तक जन्मदर में गिरावट दर्ज की गई है। जहां साल 2019 में जन्मदर का अनुपात 923 था जोकि अब घटकर 914 पर पहुंच गया है। इसमें फतेहाबाद जिले में सबसे ज्याद लिंगानुपात दर्ज की गई है। यहां 948 तो दूसरे स्थान पर कैथल में 942 लिंगानुपात दर्ज की गई है।

 

Related Posts

कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

कांकेर (छत्तीसगढ़)। कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट किए गए हैं। जिले के कापसी स्थित श्रीरामचंद्र अस्पताल का यह मामला है। यहां हुई तोडफ़ोड़ और स्वास्थ्य कर्मचारियों…

मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

बेंगलुरु (कर्नाटक)। मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला खारिज हो गया है। कर्नाटक उच्च न्यायालय ने फार्मेसी रिटेल चेन मेडप्लस और उसके अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही को रद्द…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 2 views
कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 2 views
मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

हर्बल काढ़ा पीने से दो लोगों की मौत, 5 अस्पताल में भर्ती

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 3 views
हर्बल काढ़ा पीने से दो लोगों की मौत, 5 अस्पताल में भर्ती

नशीली दवा बिक्री पर रोक के लिए मेडिकल स्टोर्स पर रेड

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 3 views
नशीली दवा बिक्री पर रोक के लिए मेडिकल स्टोर्स पर रेड

दवा की थोक में बिक्री करने के लिए लेना होगा अलग लाइसेंस

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 4 views
दवा की थोक में बिक्री करने के लिए लेना होगा अलग लाइसेंस

अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 10 views
अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए