चंडीगढ़ की दवा कंपनी के परिसरों में छापेमारी, 4.29 करोड़ रुपए की नकदी जब्त

नई दिल्ली। आयकर विभाग ने चंडीगढ़ स्थित एक सूचीबद्ध दवा कंपनी और उससे संबंधित पक्षों के चंडीगढ़, दिल्ली और मुंबई में फैले कुल 11 परिसरों में छापेमारी की तथा इसमें 4.29 करोड़ रुपए नकद राशि और 2.21 करोड़ रुपए के आभूषणों को जब्त किए। केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने बुधवार को यह जानकारी दी। उसके मुताबिक आयकर विभाग ने यह कार्रवाई 13 जनवरी को की थी।

सीबीडीटी ने एक बयान में कहा, ”अभी तक 4.29 करोड़ रुपये की नकदी और 2.21 करोड़ रुपये के मूल्य के आभूषण जब्त किये जा चुके हैं। तीन लॉकरों पर भी रोक लगा दी गई है। ”आरोप है कि दवा कंपनी ने अन्य कंपनियों के साथ मिलकर इंदौर में एक बेनामी कंपनी के नाम पर 117 एकड़ बेनामी जमीन खरीदी थी।

बयान में कहा गया है, ”छापेमारी के दौरान पर्याप्त सबूत मिले, जो स्पष्ट रूप से स्थापित करते हैं कि बेनामी कंपनी की कोई वास्तविक व्यावसायिक गतिविधि नहीं है। बेनामी कंपनी के सभी डमी निदेशकों और शेयरधारकों ने भी अपने संबंधित बयानों में स्वीकार किया है कि कंपनी एक शेल कंपनी थी, जिसकी कोई वास्तविक व्यावसायिक गतिविधि नहीं थी।”

Related Posts

बिसलेरी के पानी में मिले केमिकल, कंपनी बोली- हमारा पानी सेफ

मुंबई। बिसलेरी के पानी में एफएसएसएआई को केमिकल मिले हैं। मामला प्रकाश में आने पर कंपनी ने सफाई में कहा है कि हमारा पानी पूरी तरह सेफ है। बिसलेरी ने…

FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस किए सस्पेंड

नई दिल्ली। FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस सस्पेंड किए हैं। स्वास्थ्य और फिटनेस के नाम पर बाजार में न्यूट्रास्यूटिकल और हेल्थ प्रोडक्ट बेचे जा रहे हैं। खाद्य सुरक्षा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बिसलेरी के पानी में मिले केमिकल, कंपनी बोली- हमारा पानी सेफ

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 5 views
बिसलेरी के पानी में मिले केमिकल, कंपनी बोली- हमारा पानी सेफ

FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस किए सस्पेंड

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 6 views
FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस किए सस्पेंड

पारायुक्त फेयरनेस क्रीम निर्माता के खिलाफ एफआईआर दर्ज

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 6 views
पारायुक्त फेयरनेस क्रीम निर्माता के खिलाफ एफआईआर दर्ज

निजी अस्पताल अब सस्ती दवाएं महंगे दामों पर नहीं बेच पाएंगे

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 7 views
निजी अस्पताल अब सस्ती दवाएं महंगे दामों पर नहीं बेच पाएंगे

मेडिकल स्टोर पर रेड कर लाखों की नशीली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 7 views
मेडिकल स्टोर पर रेड कर लाखों की नशीली दवाएं जब्त

नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 18 views
नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश