जनऔषधि सेंटर पर 60 फीसदी तक सस्ती दवाएं 

नई दिल्ली। सरकारी कंट्रोल के बावजूद दवाओं के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। छोटी-मोटी बीमारी में भी दवाएं कई बार इतनी महंगी पड़ती हैं कि आम आदमी का पूरे महीने का बजट गड़बड़ा जाता है। कई दवाओं पर प्रॉफिट मार्जिन 1700 फीसदी तक लिए जाने का भी खुलासा हो चुका है। एनपीपीए के डिप्टी डायरेक्टर आनंद प्रकाश के अनुसार निजी अस्पताल 5 रुपए की दवा खरीदते हैं और इस पर एमआरपी 106 रुपए कर देते हैं। वहीं, 13.64 रुपए की सीरिंज खरीदकर उसकी एमआरपी 189.95 कर दी जाती है।
उनकी रिपोर्ट में ऐसी सैकड़ों दवा या कंज्यूमेबल्स का जिक्र है, जिन पर 250 फीसदी से 1737 फीसदी तक मार्जिन लिया गया है। यानी मरीजों की जेब 17 गुना ज्यादा काटी गई। जबकि पांच ऐसे मार्केट प्लेस हैं जहां आपको आम कैमिस्ट के मुकाबले सस्ते दाम पर दवाएं मिल सकती हैं। इनमें एक स्टोर जन औषधि केंद्र ऐसा भी है, जहां आपकी दवा का खर्च आधे से भी कम हो जाएगा। लोगों को वाजिब कीमत पर सस्ती दवा मुहैया करने के इरादे से मोदी सरकार ने 3 हजार जन औषधि केंद्र खोले हैं।
यहां 130 रुपए की क्रीम 20 रुपए में और बाजार में 30 रुपए में बिकने वाली दर्ज की गोली 3 रुपए में मिल सकती है। उदाहरण के लिए स्किन के लिए यूज होने वाला कैलामाइन लोशन जिसकी ब्रांड मार्केट में 120 एमएल की कीमत करीब 160 रुपए है, वहीं जनऔषधि सेंटर पर यह मात्र 20 रुपए का है

Related Posts

दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

इंदौर (मप्र)। दवा निर्यात फर्जी एनओसी से करने का मामला प्रकाश में आया है। दवा उद्योग फिर सवालों के घेरे में हैं। दवा निर्यात के लिए दूसरे देशों की फर्जी…

कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा

सिंगरौली (यूपी)। कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा गया है। सिंगरौली जिले में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का पर्दाफाश हुआ है। बरगवां पुलिस ने दो आरोपियों को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 21 views
दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 16 views
कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा

ट्रांसपोर्ट पर संदिग्ध दवाओं के अवैध भंडारण का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 12 views
ट्रांसपोर्ट पर संदिग्ध दवाओं के अवैध भंडारण का भंडाफोड़

कम शेल्फलाइफ वाली मेडिसिन के आयात पर लगा प्रतिबंध

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 11 views
कम शेल्फलाइफ वाली मेडिसिन के आयात पर लगा प्रतिबंध

डॉक्टर्स और अस्पतालों के विज्ञापनों पर NMC की सख्ती

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 13 views
डॉक्टर्स और अस्पतालों के विज्ञापनों पर NMC की सख्ती

नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 14 views
नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची