यहां 60 फीसदी तक सस्ती मिलती हैं दवाएं 

नई दिल्ली। सरकारी कंट्रोल के बावजूद दवाओं के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। छोटी-मोटी बीमारी में भी दवाएं कई बार इतनी महंगी पड़ती हैं कि आम आदमी का पूरे महीने का बजट गड़बड़ा जाता है। कई दवाओं पर प्रॉफिट मार्जिन 1700 फीसदी तक लिए जाने का भी खुलासा हो चुका है। एनपीपीए के डिप्टी डायरेक्टर आनंद प्रकाश के अनुसार निजी अस्पताल 5 रुपए की दवा खरीदते हैं और इस पर एमआरपी 106 रुपए कर देते हैं। वहीं, 13.64 रुपए की सीरिंज खरीदकर उसकी एमआरपी 189.95 कर दी जाती है।
उनकी रिपोर्ट में ऐसी सैकड़ों दवा या कंज्यूमेबल्स का जिक्र है, जिन पर 250 फीसदी से 1737 फीसदी तक मार्जिन लिया गया है। यानी मरीजों की जेब 17 गुना ज्यादा काटी गई। जबकि पांच ऐसे मार्केट प्लेस हैं जहां आपको आम कैमिस्ट के मुकाबले सस्ते दाम पर दवाएं मिल सकती हैं। इनमें एक स्टोर जन औषधि केंद्र ऐसा भी है, जहां आपकी दवा का खर्च आधे से भी कम हो जाएगा। लोगों को वाजिब कीमत पर सस्ती दवा मुहैया करने के इरादे से मोदी सरकार ने 3 हजार जन औषधि केंद्र खोले हैं। यहां 130 रुपए की क्रीम 20 रुपए में और बाजार में 30 रुपए में बिकने वाली दर्ज की गोली 3 रुपए में मिल सकती है। उदाहरण के लिए स्किन के लिए यूज होने वाला कैलामाइन लोशन जिसकी ब्रांड मार्केट में 120 एमएल की कीमत करीब 160 रुपए है, वहीं जनऔषधि सेंटर पर यह मात्र 20 रुपए का है।

Related Posts

दवा की थोक में बिक्री करने के लिए लेना होगा अलग लाइसेंस

नई दिल्ली। दवा की थोक में बिक्री करने के लिए अब अलग लाइसेंस लेना होगा। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने इसका नया प्रस्ताव रखा है। दवा आपूर्ति शृंखला…

अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए

नवी मुंबई। अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए हैं। ये आयुर्वेदिक उत्पादों की बिक्री का ढोंग करने वाली पोंजी योजना चला रहे थे। अर्थवर्धन हेल्थ एंड वेल्थ…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा की थोक में बिक्री करने के लिए लेना होगा अलग लाइसेंस

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 1 views
दवा की थोक में बिक्री करने के लिए लेना होगा अलग लाइसेंस

अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 10 views
अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए

लाइसेंस बगैर कॉस्मेटिक उत्पादों के निर्माण का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 9 views
लाइसेंस बगैर कॉस्मेटिक उत्पादों के निर्माण का भंडाफोड़

नशीली दवा तस्करी में दोषी को कोर्ट ने दी 20 साल की कैद

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 9 views
नशीली दवा तस्करी में दोषी को कोर्ट ने दी 20 साल की कैद

गंजेपन से छुटकारा मिलेगा, दवा की जरूरत भी नहीं पड़ेगी

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 13 views
गंजेपन से छुटकारा मिलेगा, दवा की जरूरत भी नहीं पड़ेगी

ब्रांडेड के नाम पर नकली दवा बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 12 views
ब्रांडेड के नाम पर नकली दवा बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़