जल्द भरे जाएंगे 6300 से ज्यादा डॉक्टरों के खाली पद, स्वास्थ्य मंत्री ने विधानसभा में दी जानकारी

पटना। बिहार में 6338 डॉक्टरों के खाली पदों को जल्द भरा जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने शुक्रवार को विधानसभा में एक सवाल का जवाब देते हुए इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि सूबे में 1322 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में डॉक्टरों के रिक्त पदों को शीघ्र भरा जाएगा। इसके लिए जरूरी तैयारी शुरू कर दी गई है। दरअसल बिहार में साल 2021 में 6 विभागों के करीब ढाई लाख खाली पड़े पदों को भरा जाना है। इसमें स्थायी नियुक्ति को लेकर बहाली की प्रक्रिया जारी है। इनमें सहायक प्राध्यापक, प्राइमरी टीचर, डॉक्टर, जूनियर इंजीनियर, दारोगा, सिपाही समेत अलग-अलग विभागों के दर्जनों पद शामिल हैं।

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि बिहार में 331 स्वास्थ्य उपकेंद्र, 893 अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और 98 शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र समेत कुल 1322 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर विकसित किए गए हैं। विधानसभा में एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि इन सेंटरों पर 12 प्रकार की बीमारियों की सामान्य स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाती हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इनमें से पहली सात प्रकार की सेवाएं अभी क्रियाशील हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर उपलब्ध हैं।

शेष पांच प्रकार की सेवाएं भी चरणबद्ध तरीके से इन केंद्रों पर उपलब्ध करा दी जाएंगी। फिलहाल विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारी के 3706 और सामान्य चिकित्सा पदाधिकारी के 2632 यानी कुल 6338 रिक्त पदों पर नियुक्ति की तैयारी है। डॉक्टरों की नियुक्ति के लिए रिक्वेस्ट सामान्य प्रशासन विभाग के माध्यम से बिहार तकनीकी सेवा आयोग को भेजी जा चुकी है। नामों की अनुशंसा आते ही उन्हें पदस्थापित कर दिया जाएगा।

 

Related Posts

सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त

सवाई माधोपुर (राजस्थान)। सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त की है। यह कार्रवाई औषधि नियंत्रण विभाग ने राजबाग इलाके में फर्म एसबी एसोसिएट पर…

दवा खरीद में अनियमितता के आरोपों पर HC सख्त, रिपोर्ट तलब

प्रयागराज। दवा खरीद में अनियमितता के आरोपों पर इलाहाबाद हाई कोर्ट ने सख्ती दिखाई है। हाईकोर्ट ने 10 दिनों के अंदर रिपोर्ट तलब की है। मामला बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू)…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 22, 2026
  • 5 views
सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त

दवा खरीद में अनियमितता के आरोपों पर HC सख्त, रिपोर्ट तलब

  • By Desk
  • November 22, 2026
  • 6 views
दवा खरीद में अनियमितता के आरोपों पर HC सख्त, रिपोर्ट तलब

पैंक्रियाटिक कैंसर के इलाज में नई दवा से जगी उम्मीदें

  • By Desk
  • November 22, 2026
  • 6 views
पैंक्रियाटिक कैंसर के इलाज में नई दवा से जगी उम्मीदें

अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 10 views
अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 14 views
फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर, दो डॉक्टरों पर FIR

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 12 views
गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर, दो डॉक्टरों पर FIR