जिला अस्पताल में दवाओं की कमी, मरीजों के लिए बनी आफत

हमीरपुर। मुख्यालय स्थित जिला अस्पताल इस दवाओं की कमी से जूझ रहा है। कारपोरेशन से दवाओं की खेप न आने के कारण यहां पर दवाओं की किल्लत है, जिसके चलते पुरुष अस्पताल के सीएमएस डॉ.विनय प्रकाश की ओर से सभी चिकित्सकों को निर्देशित किया गया है कि वह पांच दिन की बजाय तीन दिन की दवाएं ही मरीजों को लिखे। इसके अलावा बिना पर्ची वाले किसी भी मरीज को दवा न दी जाए। इसके अलावा एक नोटिस दवा काउंटर के बाहर भी चस्पा कराई गई है।

जिला अस्पताल में मौजूदा समय में सुगर, श्वांस समेत बच्चों को लैट्रिन में दी जाने वाली सीरप समेत अन्य कई दवाएं नही है। जो दवाएं जिला अस्पताल में नही हैं। उनकी मांग सीएमएस डॉ.विनय प्रकाश के द्वारा पत्र के माध्यम से की गई है। उन्होंने बताया कि जल्द ही दवाओं की खेप आ जाएगी और जिसका वितरण मरीजों को किया जाएगा। जिला अस्पताल मं प्रतिदिन 500 से अधिक मरीज अपना इलाज कराने पहुंच रहे हैं। मौसम में हुए बदलाव के चलते मरीजों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। ऐसे में जिला अस्पताल में दवाओं की कमी मरीजों के लिए आफत बनी हुई है।

कारपोरेशन के द्वारा दवाओं की खेप न आने के कारण जिला अस्पताल में पांच दिन के बजाय तीन दिन की दवाएं लिखने के आदेश भी सभी डॉक्टरों को सीएमएस के की ओर से कर दिए गए हैं, ताकि किसी भी मरीज को दवा की किल्लत से न जूझना पड़े। सीएमएस डॉ. विनय प्रकाश ने बताया है कि कारपोरेशन से पर्याप्त दवाएं न आने के कारण यह व्यवस्था की गई है। जैसे ही दवाएं आ जाएंगी। फिर से पांच दिन की दवाएं लिखने का काम डॉक्टरों के द्वारा किया जाएगा।

 

 

Related Posts

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

एटा (यूपी)। सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज की गई है। कोतवाली नगर में पीपल अड्डे पर आरएन अस्पताल स्थापित है। स्वास्थ्य विभाग ने इसे सील करने के बाद…

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

मोतिहारी (यूपी)। अवैध मेडिकल स्टोर से 43 प्रकार की दवाएं जब्त की हैं। रामगढ़वा थाना क्षेत्र में ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। सहयोग पोर्टल पर मिली शिकायत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 6 views
सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 5 views
अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 5 views
एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 6 views
मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 6 views
भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 13 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए