जून में कोविशील्ड की 9 से 10 करोड़ डोज की करेगी सप्लाई: सीरम

नई दिल्ली। देश में कोरोना वैक्‍सीन की किल्‍लत के बीच बड़ी राहत की खबर है। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) ने जून में कोविशील्ड टीके की नौ से 10 करोड़ खुराकों के उत्पादन एवं आपूर्ति करने के बारे में सरकार को सूचित किया है। राज्यों की ओर से कोविड-19 टीके की कमी की शिकायत के बीच आधिकारिक सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी। हाल ही में गृह मंत्री अमित शाह को भेजे गए एक पत्र में एसआईआई ने कहा कि महामारी के कारण खड़ी हुई चुनौतियों के बावजूद उसके कर्मचारी 24 घंटे काम कर रहे हैं। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) ने जून में कोविशील्ड वैक्‍सीन की नौ से 10 करोड़ डोज के प्रोडक्‍शन और सप्‍लाई का दावा किया है। इस बारे में उसने सरकार को सूचित किया है। कई राज्य कोविड-19 वैक्‍सीन की कमी की शिकायत करते रहे हैं। ऐसे में एसआईआई का यह आश्‍वासन केंद्र सरकार को बड़ी राहत देगा। आधिकारिक सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी।

बता दें कि हाल ही में गृह मंत्री अमित शाह को एसआईआई ने एक पत्र भेजा था। इसमें उसने कहा था कि महामारी के कारण खड़ी हुई चुनौतियों के बावजूद उसके कर्मचारी 24 घंटे काम कर रहे हैं।

दरअसल एसआईआई में सरकारी और नियामक मामलों के निदेशक प्रकाश कुमार सिंह ने पत्र में कहा, ‘हमें यह बताते हुए प्रसन्नता है कि हम जून के महीने में कोविशील्ड टीके की नौ से 10 करोड़ डोज का उत्पादन और आपूर्ति करने में सक्षम होंगे। यह मई में हमारी उत्पादन क्षमता 6.5 करोड़ डोज की तुलना में अधिक है।’ उन्होंने कहा, ‘हम आपको भरोसा दिलाते हैं कि भारत सरकार के समर्थन और आपके मार्गदर्शन में हम आने वाले महीनों में भी टीका उत्पादन की क्षमता को बढ़ाने के लिए अपने संसाधनों का सर्वोत्तम उपयोग करने का प्रयास कर रहे हैं।’

अभी कौन सी वैक्‍सीन हैं उपलब्‍ध
मई की शुरुआत में पुणे की कंपनी ने केंद्र को बताया था कि वह जून में कोविशील्‍ड का उत्‍पादन बढ़ाकर 6.5 करोड़, जुलाई में 7 करोड़ व अगस्‍त और सितंबर में 10-10 करोड़ कर देगी।

भारत में अभी वैक्‍सीनेशन के लिए सीरम इंस्‍टीट्यूट की कोविशील्‍ड और भारत बायोटेक की कोवैक्‍सीन का इस्‍तेमाल हो रहा है। स्‍पूतनिक V तीसरी वैक्‍सीन है जिसे दवा नियामक डीजीसीए से इमर्जेंसी इस्‍तेमाल के लिए मंजूरी मिली है। इसका इस्‍तेमाल कुछ प्राइवेट अस्‍पतालों में हो रहा है।

Related Posts

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

पीथमपुर (मध्यप्रदेश)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले…

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 7 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 7 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 9 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 9 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 9 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 26 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी