जेनेरिक दवाओं पर भारी पड़ा जीएसटी का पहला महीना

नई दिल्ली: बीमारियों को सस्ती जेनेरिक दवा से ठीक करने की सरकारी कोशिश खुद रोग ग्रस्त हो गई और ऐसा हुआ जीएसटी की वजह से। महीनेभर में ही जीएसटी के कारण जेनेरिक दवाओं का वितरण गड़बड़ा गया। जन औषधि केंद्रों पर सर्दी-जुकाम की दवा तक नहीं मिल रही। कैंसर और न्यूरो जैसी बीमारियों की दवा को तो भूल ही जाएं। साधारण पेन किल्लर के लिए भी महंगी ब्रांडेड दवा खरीदनी पड़ रही है।
    जनऔषधि केंद्रों की मानें तो जेनेरिक दवाओं की किल्लत वैसे तो पिछले महीने से बनी हुई थी लेकिन जीएसटी कानून के बाद संकट और गहरा गया। डिस्ट्रीब्यूटर दवा भेज ही नहीं रहे। जन औषधि केंद्रों के लिए दवा खरीदने वाली सरकारी कंपनी बीपीपीआई के मुताबिक, दवा की कमी दूर होने में दो-तीन सप्ताह और लगेंगे।
   चूंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जेनेरिक दवाओं को बढ़ावा देने के लिए डॉक्टरों को ये दवाएं लिखने की अनिवार्यता में दिलचस्पी ली है, इसलिए महकमा अतिशीघ्र इस संकट को दूर कर जेनेरिक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने में जुटा है। यदि जीएसटी के कारण दवाओं की किल्लत ज्यादा दिन रही और मीडिया में ये खबरें सुर्खिया बनने लगी तो सरकार को दोहरी किरकिरी झेलनी पड़ेगी।

Related Posts

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

पुणे (महाराष्ट्र)। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी का पर्दाफाश हुआ है। पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका के यशवंतराव चव्हाण स्मृति अस्पताल का मामला है। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब की…

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

जालौर (राजस्थान)। MBBS की फर्जी डिग्री से बने दो डॉक्टर Arrest किए गए हैं। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने इन दोनों मुन्नाभाई एमबीबीएस को पकड़ा है। इनमें से एक आरोपी 8वीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 1 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 3 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 2 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 3 views
मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 4 views
दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 17 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई