ड्रग अधिकारी का कारनामा, मंथली के चकर में दे दी क्लीन चिट

झालरापाटन के स्टोर का रिकॉर्ड भी गड़बड़

कोटा। पूरे प्रदेश में अपने कारनामों को लेकर मशहूर जयपुर की फर्म कमला इंटरप्राइजेज पर छापे के बाद वहां से मिले दस्तावेजों के आधार पर झालावाड़ के ड्रग अधिकारी को झालरापाटन की एक मेडिकल स्टोर का निरीक्षण करने भेजा गया तो ड्रग अधिकारी ने बताया कि ऐसी कोई संदिग्ध दवा स्टोर पर नहीं मिली।
कुछ समय बाद दोबारा शिकायत जयपुर पहुंची तो कोटा से सहायक औषधि नियंत्रक (एडीसी) देवेंद्र गर्ग टीम के साथ पहुंचे। उन्हें कमला इंटरप्राइजेज द्वारा सप्लाई की गई संदिग्ध नकली दवा मिल गई। माना जा रहा है कि उस वक्त ड्रग अधिकारी ने निरीक्षण में गड़बड़ी की और इसी के आधार पर एडीसी ने झालावाड़ के डीआई नरेंद्र राठौर को नोटिस जारी किया है। एडीसी का कहना है कि मामले में डीआई की भूमिका ठीक नहीं लग रही,
क्योंकि ये दवाइयां नई सप्लाई की नहीं हैं। छापे के बाद फर्म ही बंद है तो अब सप्लाई आने का सवाल ही नहीं उठता।
जाहिर है, दवाइयां पहले की हैं, लेकिन तब निरीक्षण के बाद ड्रग अधिकारी ने रिपोर्ट में ओके कर दी। एडीसी ने बताया कि ड्रग कंट्रोलर के निर्देश पर झालावाड़ में विशेष निरीक्षण प्लान किया। संभागभर के डीआई की टीम के साथ रायपुर में सांवलिया मेडिकल स्टोर, ज्ञान मेडिकल स्टोर, सुनील मेडिकल स्टोर मनोहर मेडिकल स्टोर जांचा। सांवलिया मेडिकल स्टोर पर बिना क्रय बिल दवाइयां खरीदना पाया गया। इनमें तीन दर्द निवारक दवाइयां ऐसी भी मिलीं, जिनसे बैच नंबर, निर्माण एक्सपायरी की डेट मिटाई गई थी। इस पर इन्हें जब्त करके सैंपल लिया गया। शेष दुकानों पर भी क्रय-विक्रय बिलों के रिकॉर्ड में अंतर मिला।

Related Posts

‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

मोतिहारी (बिहार)। ‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी गई है। दिखने में बिल्कुल दवा जैसी, लेकिन अंदर मौत का सामान! भारत-नेपाल सीमा के महुआवा थाना की पुलिस ने ऐसी जहरीली खेप…

किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

नई दिल्ली। किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा रहेगा। यह व्यक्तव्य दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया है। किडनी ट्रांसप्लांट के बाद मरीजों को दवाएं भी मुफ्त…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 1 views
‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 2 views
किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 1 views
ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 11 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 9 views
अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 7 views
लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त