जेनेरिक दवा नहीं लिखने वाले दर्जनभर डॉक्टरों पर होगी कार्रवाई

शिमला (हिमाचल प्रदेश)। सूबे के एक दर्जन डॉक्टरों ने बार-बार हिदायत देने के बाद भी मरीजों की पर्ची पर जेनेरिक दवाइयां नहीं लिखी हैं। इस बारे में शिकायतें मिलने के बाद स्वास्थ्य मंत्री ने मामले की जांच के साथ ही जेनेरिक दवाएं न लिखने वाले चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।
बता दें कि इससे पहले भी जेनेरिक दवाइयां न लिखने के मामले में 15 डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। सरकार ने निर्देश दिए हैं कि या तो इन डॉक्टरों की तनख्वाह रोकी जाए या फिर विभागीय कार्रवाई की जाए। इनमें से कुछ डॉक्टरों को नोटिस भी जारी किए गए हैं। जेनेरिक दवाएं न लिखने की शिकायतें इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी), डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज (टांडा) और जोनल अस्पतालों से आई हैं। स्वास्थ्य विभाग ने डॉक्टरों को निर्देश दिए है कि वे मरीजों की पर्ची में जेनेरिक केंद्र में मौजूद दवाइयां ही लिखें। डॉक्टर इन दवाइयों की बजाय अलग कंपनियों की दवाइयां लिख रहे हैं। यह दवाइयां चुनिंदा निजी दुकानों में मिलती हैं। ऐसे में मरीजों को मुफ्त दवाइयों की बजाय महंगे दामों में दवाइयां खरीदनी पड़ रही हैं। स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार ने बताया कि लोगों को निशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही हैं, जो डॉक्टर बाहर से दवाइयां लिख रहे हैं, उन पर कार्रवाई होगी।
उन्होंने कहा कि सरकार के पास डॉक्टरों की ओर से जेनेरिक दवाएं नहीं लिखने की शिकायतें आई हैं। प्रदेश सरकार ने अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि जेनेरिक केंद्र में जो दवाइयां उपलब्ध हैं, उनकी लिस्ट डॉक्टरों को उपलब्ध करवाई जाए, ताकि डॉक्टर दवाइयां मरीजों की पर्ची में लिख सकें। जो दवाएं जेनेरिक केंद्रों में उपलब्ध नहीं हैं, केवल वे ही दवाएं बाहर से ली जा सकती हैं।

Related Posts

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

पीथमपुर (मध्यप्रदेश)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले…

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 6 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 6 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 8 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 8 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 8 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 25 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी