जॉनसन की दवा से पुरुष के उभर आए ब्रेस्ट, कंपनी पर 8 बिलियन डॉलर का जुर्माना

मुंबई। जॉनसन एंड जॉनसन कंपनी एक बार फिर विवादों में आ गई है। इस बार कंपनी को अपने एक प्रोडक्ट के लिए 8 बिलियन डॉलर का भारी जुर्माना चुकाने के आदेश हुए है। जानकारी अनुसार एक व्यक्ति ने आरोप लगाया कि उसने जॉनसन कंपनी की एक दवा ली थी, जिससे उसके ब्रेस्ट उभर आए। हालांकि कंपनी ने कभी भी उसे इस बारे में नहीं बताया। मामला कोर्ट तक पहुंचा। फिलाडेल्फिया की कोर्ट ने याचिकाकर्ता के पक्ष में फैसला सुनाते हुए जॉनसन एंड जॉनसन कंपनी पर 8 बिलियन डॉलर का जुर्माना लगाया है। उधर, जॉनसन एंड जॉनसन का कहना है कि इस केस में उनकी तरफ से सबूतों को सुनने की इजाजत नहीं दी गई। कंपनी पर जो जुर्माना लगाया गया है वो काफी असम्मानजनक है। कंपनी को भरोसा है कि जूरी का ये फैसला पलट जाएगा। फिलहाल कंपनी इस मामले को लेकर उच्च अदालत में अर्जी दाखिल करेगी। बता दें कि जॉनसन एंड जॉनसन बच्चों से जुड़े प्रोडक्ट्स के लिए जानी जाती है। दुनियाभर के कई देशों में इस कंपनी के प्रोडक्ट इस्तेमाल किए जाते हैं। साथ ही लोग इस कंपनी की दवाएं आदि भी इस्तेमाल करते हैं। कंपनी पर पिछले कुछ समय में काफी गंभीर आरोप लगते आए हैं। हाल ही में इस कंपनी के बेबी शैम्पू को लेकर भी शिकायतें आई थीं। बताया गया कि इसमें सेहत को नुकसान पहुंचाने वाले तत्व मौजूद थे। वहीं इस कंपनी के बेबी पाउडर में भी ऐसी ही शिकायतें मिली थीं।

Related Posts

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

नयी दिल्ली। दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर है। विशेषज्ञों का मानना है कि भारत का दवा उद्योग कम लागत वाली दवाओं पर कम ध्यान दे रहा…

अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

रांची (झाारखंड)। अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत हो गई। इसके चलते महिला के परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। सदर अस्पताल में 45 वर्षीय महिला की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 2 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 2 views
अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 2 views
लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 9 views
नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 11 views
तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 7 views
बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त