नशीली गोलियों की डिलीवरी करने आया गिरफ्तार

हनुमानगढ़ (राजस्थान)। पुलिस ने शहर के जंक्शन इलाके से 7150 नशीली टेबलेट सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। साथ ही उसकी बाइक भी जब्त की है। पूछताछ में 50 वर्षीय आरोपी बलविंद्र सिंह ने जयपुर से नशीली दवा की सप्लाई श्रीगंगानगर में विभिन्न ठिकानों पर करना स्वीकारा है। सीआई धीरेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि एसपी राशि डोगरा के निर्देश पर नशा विरोधी अभियान के तहत सूचना मिली कि एक व्यक्ति नशे की खेप लेकर आ रहा है। सूचना के आधार पर जंक्शन में अग्रसेन चौक पर बाइक सवार बलविंद्र सिंह को रोककर तलाशी ली। इस दौरान उसके कब्जे से एनडीपीएस घटक युक्त 4750 टेबलेट ट्रामाडॉल एवं 2400 टेबलेट एल्प्राजोलम कुल 7150 टेबलेट बरामद हुई। कार्रवाई करने वाली टीम में सीआई धीरेंद्र सिंह, एएसआई शंभूदयाल, हैड कांस्टेबल मदनलाल, कमलजीत सिंह, रमेश कुमार, कांस्टेबल कृष्ण कुमार एवं मानसिंह आदि शामिल थे।

Related Posts

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

नयी दिल्ली। दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर है। विशेषज्ञों का मानना है कि भारत का दवा उद्योग कम लागत वाली दवाओं पर कम ध्यान दे रहा…

अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

रांची (झाारखंड)। अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत हो गई। इसके चलते महिला के परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। सदर अस्पताल में 45 वर्षीय महिला की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 1 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 1 views
अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 1 views
लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 9 views
नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 10 views
तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 7 views
बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त