झोलाछाप डाॅक्टर्स पर प्रशासन की कार्रवाई, 42 क्लीनिक सील

भोपाल। मध्य प्रदेश में 42 क्लीनिक सील किए गए, क्योंकि यहां झोलाछाप डॉक्टर इलाज कर रहे थे। जिला प्रशासन ने पहली बार झोलाछाप डॉक्टरों पर इतनी बड़ी कार्रवाई की है। दरअसल जिन क्लिनिकों को सील किया गया उनके संचालकों ने अपनी डिग्री भी नहीं लिखी हुई थी। सभी ने अपने नाम के आगे डॉक्टर लिखा हुआ है। इनमें से ज्यादातर ऐसे हैं जो घनी बस्तियों में अपने क्लिनिक चला रहे थे। जिला प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से 780 रजिस्टर्ड डॉक्टर्स की लिस्ट दी गई थी। इसके बाद सभी एसडीएम, तहसीलदारों व स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने ऐसे क्लिनिकों को चिन्हित किया जो इस लिस्ट में शामिल नहीं थे। बतादे कि भानपुर के शिवनगर में सेन क्लीनिक को आठवीं पास युवक संतोष संचालित कर रहा था। दरअसल कलेक्टर, अविनाश लवानिया ने कहा कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। जिनके क्लीनिक सील किए गए हैं वे झोलाछाप हैं। फर्जी हैं और एलोपैथी इलाज के लिए अधिकृत नहीं हैं। इनके क्लीनिक सील कर दिए गए हैं। संबंधितों के दस्तावेजों की जांच भी होगी। इसके बाद कानूनन कार्रवाई की जाएगी। तो वहीं एसडीएम मनोज वर्मा ने बताया कि उसके पास कोई डिग्री नहीं मिली। छोला नगर चांदबाड़ी के बालाजी विकास क्लीनिक को दो साल से राहुल लोधी नामक व्यक्ति संचालित कर रहा था। यहां एलोपैथी दवाएं, इंजेक्शन, आयुर्वेदिक दवाएं बरामद की गईं। तूमड़ा में बंगाली डाॅक्टर पर कार्रवाई की गई। इसके पास कोई डिग्री नहीं मिली। हुजूर क्षेत्र में आठ डॉक्टर्स पर कार्रवाई की गई। इसके अलावा खजूरीकलां, शाहजहांनाबाद, गांधीनगर आदि क्षेत्राें में भी झोलाछाप डॉक्टरों पर कार्रवाई की गई।

 

Related Posts

डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

कैथल (हरियाणा)। डेयरी पर रेड कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा गया है। कैथल के गांव ड्योढखेड़ी में छापेमारी के दौरान ये पनीर पकड़ा। एंटी नारकोटिक सेल और खाद्य सुरक्षा…

नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

जगदलपुर, बस्तर (छतीसगढ़)। नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 युवक गिरफ्तार किए हैं। जगदलपुर कोतवाली पुलिस ने 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों दलपत सागर के रानी घाट…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 4 views
डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 3 views
नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

एंटीबायोटिक दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन बेचने पर सख्ती

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 4 views
एंटीबायोटिक दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन बेचने पर सख्ती

दवा कंपनी पर रेड कर 20 हजार टैबलेट्स जब्त की, एक अरेस्ट

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 4 views
दवा कंपनी पर रेड कर 20 हजार टैबलेट्स जब्त की, एक अरेस्ट

मेडिकल स्टोर में अनियमितता पर छह दवाओं की बिक्री रोकी

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 5 views
मेडिकल स्टोर में अनियमितता पर छह दवाओं की बिक्री रोकी

कोडीनयुक्त सिरप की कार से तस्करी पकड़ी, दो लोग गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 27, 2026
  • 16 views
कोडीनयुक्त सिरप की कार से तस्करी पकड़ी, दो लोग गिरफ्तार