झोलाछाप डॉक्टर ने दी दवाई, चली गई बुजुर्ग की आंखों की रोशनी

अहरौला : आजमगढ़ के अहरौला थाना क्षेत्र के एक बुजुर्ग ने झोलाछाप डॉक्टर से आंखों में डालने वाली दवा लिया, जिसके बाद बुजुर्ग के आंखों की रोशनी चली गई.

जानकारी अनुसार कुछ दिनों पहले अहरौला के खानपुर चंदू गांव निवासी लखराज यादव ने आंख का ऑपरेशन करवाया था. दवा खत्म हो जाने पर वह गांव के ही एक लोकल झोलाछाप डॉक्टर के यहां दवा लेने पहुंच गया.

डॉक्टर ने उसे होम्योपैथ की कोई दवा पिलाई और इसके बाद बुजुर्ग लखराज को दिखाना ही बंद हो गया. शिकायत करने पर डॉक्टर जानमाल की धमकी देने लगा है. पीड़ित की पत्नी ने शनिवार को अहरौला थाने में डॉक्टर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है.

लखराज की पत्नी का आरोप है कि झोलाछाप डॉक्टर ने पर्ची में लिखी दवा न देकर अपनी होम्योपैथ की दवा उसके पति को पिला दिया. जिसके पिलाते ही लखराज की आखों से दिखना कम हो गया. जब एक सप्ताह बाद बुजुर्ग को दिखना बंद हो गया तो शिकायत करने पर डॉक्टर जान माल की धमकी देने लगा.

लखराज की पत्नी सुरजा देवी ने इस बाबत अहरौला थाने में झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ तहरीर दिया है. पुलिस ने जांच पड़ताल शुरु कर दी है.

Related Posts

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

पुणे (महाराष्ट्र)। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी का पर्दाफाश हुआ है। पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका के यशवंतराव चव्हाण स्मृति अस्पताल का मामला है। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब की…

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

जालौर (राजस्थान)। MBBS की फर्जी डिग्री से बने दो डॉक्टर Arrest किए गए हैं। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने इन दोनों मुन्नाभाई एमबीबीएस को पकड़ा है। इनमें से एक आरोपी 8वीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 0 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 2 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 2 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 2 views
मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 2 views
दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 16 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई