टीकाकरण मामले में बड़ा घोटाला उजागर

मुजफ्फरपुर (बिहार)। नौनिहालों के निमोनिया रोधी टीकाकरण मामले में बड़ा गड़बड़झाला सामने आया है। मुजफ्फरपुर जिला मुख्यालय ने यहां बच्चों को टीका लगाने के लिए सभी पीएचसी को 28,323 डोज वैक्सीन दी थी। लेकिन वहां से आई रिपोर्ट में 30,024 बच्चों को टीके लगाए जाने की बात कही गई है। अब 1,701 अतिरिक्त बच्चों को टीका लगाने की बात स्वास्थ्य विभाग गले से उतर नहीं रही है। टीकाकरण में गड़बड़ी का खुलासा होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने पूरे मामले के जांच के आदेश दिए थे। शुरूआती जांच में औराई, मुशहरी, गायघाट, मोतीपुर, मुशहरी पीएचसी में ज्यादा दुरुपयोग की बात सामने आ रही है। बता दें कि जुलाई में हुए टीकाकरण की जब अगस्त में ऑनलाइन जांच की गई तो यह गड़बड़ी पकड़ में आ सकी। इसके बाद जिला से लेकर पटना तक के अधिकारी हरकत में आए गए।
अब स्वास्थ्य विभाग टीका का दुरुपयोग होने के साथ अन्यत्र वैक्सीन को खपाने की भी आशंका जता रहा है। राज्य स्वास्थ्य समिति के निर्देश पर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. आरपी सिंह ने जांच का आदेश दिया है। वहीं, ज्यादातर पीएचसी प्रभारी अपनी रिपोर्ट को सही बता रहे हैं, जबकि जिला मुख्यालय का कहना है कि कम वैक्सीन में अधिक बच्चों का टीकाकरण कैसे हो गया। स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टरों का कहना है कि निमोनिया का टीका अस्पतालों में मुफ्त मिलता है। बाजार में एक डोज की कीमत 15 सौ से चार हजार तक है। इसलिए टीकाकरण की स्वास्थ्य विभाग कड़ी मॉनिटरिंग कर रहा है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. आरपी सिंह ने कहा कि टीकाकरण के आंकड़े व वैक्सीन की संख्या में अंतर है। प्रभारियों से स्पष्टीकरण देने को कहा गया है। टीके का दुरुपयोग होने की आशंका है। यदि बड़ी लापरवाही सामने आयी तो कानूनी कार्रवाई होगी।

Related Posts

कोडीनयुक्त सिरप की कार से तस्करी पकड़ी, दो लोग गिरफ्तार

पालनपुर, राजकोट (गुजरात)। कोडीनयुक्त सिरप की कार से तस्करी पकड़ी गई है। बनासकांठा पुलिस के स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप ने यह सफलता पाई। टीम ने पालनपुर-अंबाजी हाईवे पर एक ईको कार…

नकली ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी, एक Arrest

सहारनपुर (यूपी)। नकली ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी गई है। एसटीएफ मेरठ यूनिट ने सहारनपुर में ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा मारा। टीम ने मौके से एक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कोडीनयुक्त सिरप की कार से तस्करी पकड़ी, दो लोग गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 27, 2026
  • 12 views
कोडीनयुक्त सिरप की कार से तस्करी पकड़ी, दो लोग गिरफ्तार

नकली ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी, एक Arrest

  • By Desk
  • November 27, 2026
  • 14 views
नकली ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी, एक Arrest

फर्जी मेडिकल डिग्रियां बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट

  • By Desk
  • November 27, 2026
  • 14 views
फर्जी मेडिकल डिग्रियां बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट

लाइसेंस के बिना एलोपैथिक दवाएं दुकान में रखने पर जब्त की

  • By Desk
  • November 27, 2026
  • 12 views
लाइसेंस के बिना एलोपैथिक दवाएं दुकान में रखने पर जब्त की

मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी, दवा डिस्ट्रीब्यूटर का गोदाम सील

  • By Desk
  • November 27, 2026
  • 14 views
मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी, दवा डिस्ट्रीब्यूटर का गोदाम सील

एस्कफ कफ सिरप की 345 बोतलें लावारिस मिली

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 23 views
एस्कफ कफ सिरप की 345 बोतलें लावारिस मिली