ट्रांसपोर्टर के घर मिली नशीली दवा की 4320 बोतलें 

रायगढ़। पुलिस ने कोतरा रोड चूना भट्टी स्थित दिलीप अग्रवाल नामक ट्रांसपोर्टर के घर के बाहर खड़ी दो गाडिय़ों से प्रतिबंधितनशीली दवा कोडीन फास्फेट की 4320 बोतलें जब्त की हैं। बरामद दवा की कीमत करीब 6 लाख रुपए आंकी गई है। क्राइम ब्रांच की टीम ने मकान में कमरे की भी तलाशी ली, लेकिन कमरे से सारा माल निकाला जा चुका था। बता दें कि पिछले साल भी उक्त आरोपी के घर से ड्रग इंस्पेक्टर और कोतवाली पुलिस ने 960 कोडीन फास्फेट की बॉटल जब्त की थी। कोरबा, जांजगीर और घरघोड़ा से आरोपी माल की डीलिंग के लिए पहुंचे हुए थे। यहां पर चार आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया। मगर घरघोड़ा का मेन सप्लायर विकास अग्रवाल फरार हो गया। पकड़े गए आरोपियों में कृष्णा कुमार साहू निवासी कोरबा हालमुकाम जांजगीर, तसलीम खान घरघोड़ा, प्रेमशंकर चौहान, मनोज कुमार केंवट है। मामले में डमरू ट्रांसपोर्ट व संतोषी ट्रांसपोर्ट का नाम भी सामने आया है। आरोपियों ने कोरियर से माल रायगढ़ के लिए डिलीवर होने की पर्ची दिखाकर बेचने की कोशिश की है। मगर माल गोडाउन में रखने और मकान से माल सप्लाई करवाने को लेकर पुलिस कार्रवाई कर सकती है।
गौरतलब है कि कृष्ण कुमार साहू की जांजगीर जिले के पामगढ़ स्थित ससहा नामक जगह में दवा दुकान है। दुकान के लिए आरोपी ने अंश इंटरप्राइजेस रायपुर से माल बुक किया था। माल बुक करने के बाद उसकी फोन पर विकास अग्रवाल से डील हुई। रायपुर से माल बुक जांजगीर के लिए हुआ था, मगर कोरियर से सेटिंग करके आरोपियों ने डिलीवरी की जगह रायगढ़ करवा दी। रायगढ़ में दिलीप अग्रवाल के घर में माल को रखवाया गया और यहीं से माल की डिलीवरी हो रही थी

Related Posts

एफडीए ने 42,398 मूल्य के संदिग्ध घटिया हेल्थ सप्लीमेंट जब्त किए

मुंबई (महाराष्ट्र)। एफडीए ने 42,398 मूल्य के संदिग्ध घटिया हेल्थ सप्लीमेंट जब्त किए हैं। खाद्य एवं औषधि प्रशासन  ने सतारा में एक प्रतिष्ठान का निरीक्षण करने के बाद यह भंडार जब्त…

लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं जब्त

गया (बिहार)। लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की गई है। औषधि विभाग की टीम ने प्रोफेसर कॉलोनी स्थित मगध हार्ट एंड चाइल्ड केयर क्लीनिक में दबिश दी। यहां…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एफडीए ने 42,398 मूल्य के संदिग्ध घटिया हेल्थ सप्लीमेंट जब्त किए

  • By Desk
  • November 29, 2026
  • 4 views
एफडीए ने 42,398 मूल्य के संदिग्ध घटिया हेल्थ सप्लीमेंट जब्त किए

लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 29, 2026
  • 4 views
लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं जब्त

प्राइवेट फार्मेसी संस्थानों में फार्मा-डी की सालाना फीस तय

  • By Desk
  • November 29, 2026
  • 4 views
प्राइवेट फार्मेसी संस्थानों में फार्मा-डी की सालाना फीस तय

डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 15 views
डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 14 views
नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

एंटीबायोटिक दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन बेचने पर सख्ती

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 15 views
एंटीबायोटिक दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन बेचने पर सख्ती