डा. पंकज सिंह फॉउंडेशन राष्ट्रनिर्माण में कर रहा है सहयोग -कैलाश सत्यार्थी

डा. पंकज सिंह फॉउंडेशन राष्ट्रनिर्माण में कर रहा है सहयोग -कैलाश सत्यार्थी
– नोवल पुरस्कार विजेता समाजसेवी कैलाश सत्यार्थी ने डा. पंकज सिंह फाउंडेशन के कार्यों को सराहा
– डॉ पंकज सिंह फॉउंडेशन ओर कैलाश सत्यायर्थी की संस्थाएं मिल कर करेंगी बाल कल्याण, शिक्षा, स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य
– निम्स हाॅस्पीटल में मुफ्त होगा बाल आश्रम के बच्चों का इलाज

जयपुर (कैलाश शर्मा ):- विराटनगर स्थित बाल आश्रम में डा. पंकज सिंह फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं निम्स यूनिवर्सिटी के निदेशक डा. पंकज सिंह ने नोबेल पुरस्कार विजेता सुप्रसिद्ध समाजसेवी कैलाश सत्यार्थी से शिष्टाचार भेंट कर शनिवार से आयोजित होने वाले युवा शिखर सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा की। इस दौरान दोनों समाजसेवियों ने साथ मिलकर बाल कल्याण, शिक्षा, स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्य करने की योजनाओं पर विचार विमर्श किया। इस दौरान डा. पंकज सिंह ने उनके बाल आश्रम में शिक्षा प्राप्त करने वाले बच्चों को निःशुल्क चिकित्सा सुविधा देने की भी घोषणा की।

मानव बंधुत्व एवं करुणा पर आयोजित होने वाले ‘युवा शिखर सम्मेलन 2023‘ पर चर्चा करते हुए श्री सत्यार्थी ने कहा कि करुणा चिकित्सक का प्रमुख गुण है जो आपके अंदर है। उन्होंने इग्लैंड के क्वीन एलिजावेथ चिल्र्डन हाॅस्पीटल में हुए मलाला युसुफजई के इलाज और आपरेशन पर भी चर्चा की।

डा. पंकज सिंह ने डा. पंकज सिंह फाउंडेशन द्वारा चिकित्सा, शिक्षा, रोजगार सहित महिलाओं के स्वास्थ्य उनके उत्थान और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए चलाई जा रही योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। श्री सत्यार्थी ने डा. पंकज सिंह फाउंडेशन के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि यह अच्छी बात है कि आप जैसे सम्पन्न युवा समाज सेवा के क्षेत्र में अपना अमूल्य योगदान दे रहे हैं। जब तक युवा समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी नहीं समझेंगे तब तक समाज में व्याप्त बुराईयों को जड़ से समाप्त करना संभव नहीं हैं।

युवाओं को डा. पंकज सिंह से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने डा. पंकज सिंह को हर संभाव सहयोग का आश्वासन देते हुए कहा कि दोनों संस्थाओं के उददेश्य समान हैं इसलिए दोनों संस्थाएं एक दूसरे के सामाजिक सरोकारों में हर संभव सहयोग करेंगी। इस दौरान उन्होंने डा. पंकज सिंह को बाल आश्रम का भ्रमण भी कराया इंडियन फार्मासिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष सर्वेश्वर शर्मा ने बताया कि डॉ पंकज सिंह फॉउंडेशन और कैलाश सत्यार्थी का फॉउंडेशन मिलकर समाजसेवा के लिए इतिहास रचेंगे ।

Related Posts

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

ICMR केलांग में बनाएगी हाई-एल्टीट्यूड मेडिसिन रिसर्च सेंटर; जे.पी. नड्डा ने 12 अक्टूबर को रखी आधारशिला।

बिना पर्चे एंटीबायोटिक नहीं देंगे: तमिलनाडु के फार्मासिस्टों ने ली पांच सूत्री शपथ

तमिलनाडु के 1,200 से ज्यादा फार्मासिस्टों ने बिना पर्चे एंटीबायोटिक न देने और नशामुक्त राज्य बनाने की शपथ ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कोडीनयुक्त सिरप की कार से तस्करी पकड़ी, दो लोग गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 27, 2026
  • 7 views
कोडीनयुक्त सिरप की कार से तस्करी पकड़ी, दो लोग गिरफ्तार

नकली ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी, एक Arrest

  • By Desk
  • November 27, 2026
  • 8 views
नकली ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी, एक Arrest

फर्जी मेडिकल डिग्रियां बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट

  • By Desk
  • November 27, 2026
  • 9 views
फर्जी मेडिकल डिग्रियां बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट

लाइसेंस के बिना एलोपैथिक दवाएं दुकान में रखने पर जब्त की

  • By Desk
  • November 27, 2026
  • 7 views
लाइसेंस के बिना एलोपैथिक दवाएं दुकान में रखने पर जब्त की

मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी, दवा डिस्ट्रीब्यूटर का गोदाम सील

  • By Desk
  • November 27, 2026
  • 9 views
मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी, दवा डिस्ट्रीब्यूटर का गोदाम सील

एस्कफ कफ सिरप की 345 बोतलें लावारिस मिली

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 18 views
एस्कफ कफ सिरप की 345 बोतलें लावारिस मिली