डॉक्टरों के लिए आसान होगा इलाज!

गुडग़ांव। मानेसर स्थित देश के एकमात्र नेशनल ब्रेन रिसर्च सेंटर (एनबीआरसी) में पहली बार मनोवैज्ञानिक इंडियन ब्रेन टैंपलेट (भारतीय मस्तिष्क का खाका) तैयार करने में जुटे हुए हैं। इसके लिए देश के लगभग सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से 200 वॉलंटियर्स के दिमाग का स्कैन किया जाएगा। टैंपलेट बनाने के लिए सभी ‘एमआरआई स्कैन इमेज’ को कंप्यूटर पर कंपाइल करके एक जटिल संरचना तैयार की जाएगी। इसकी डिटेल एनालिसिस करने के बाद कंप्यूटर पर एक आदर्श रूपरेखा बनेगी। यह साइंटिस्ट और डॉक्टरों को ब्रेन की एनाटॉमी (संरचना) समझने में गाइड का काम करेगी। इसी आधार पर इलाज और आगे रिसर्च में भी मदद मिलेगी।

इंडियन ब्रेन टैंपलेट से जुड़ी रिसर्च टीम में शामिल प्रोफेसर पी मंडल ने बताया कि अभी तक कनाडा के ब्रेन टैंपलेट के आधार पर भारतीयों का इलाज किया जा रहा था। भारतीय ब्रेन टैंपलेट से इलाज कितना बेहतर होगा, यह कहना मुश्किल है। मगर इससे भारतीय लोगों के ब्रेन की जटिलताओं और बीमारियों को समझने में मदद जरूर मिल सकती है। इसका मुख्य उद्देश्य मस्तिष्क को और गहराई से समझना है ताकि आगे जो भी करें ज्यादा बेहतर अंडरस्टैंडिंग के साथ कर सकें। इस रिसर्च के लिए डिपार्टमेंट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी द्वारा फंड दिया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि भारतीय ब्रेन टैंपलेट के अप्रूवल के बाद इसे ऑनलाइन किया जाएगा ताकि देशभर में चिकित्सक इसे देख सकें और इसके आधार पर मरीज का इलाज कर सकें। साथ ही किसी इंटरनेशनल जर्नल में भी पब्लिश किया जाएगा। इसके बाद ही विश्व में यह मान्य होगा। रिसर्च सेंटर में ऑस्ट्रेलिया के साथ अल्जाइमर पर भी रिसर्च चल रही है। इसमें ब्रेन में पाए जाने वाले ग्लूटाथायोन के स्तर पर शोध हो रहा है। यह देखा जा रहा है कि उम्र के साथ इसमें क्या बदलाव होता है। उम्र के साथ याददाश्त कमजोर होने में इसका रोल होता है। साथ ही ब्रेन में आयरन के स्तर को भी देखा जा रहा है।

Related Posts

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

पीथमपुर (मध्यप्रदेश)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले…

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 1 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 1 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 1 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 2 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 3 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 20 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी