डॉक्टर अरेस्ट, मेडिकल सेंटर सील

फरीदाबाद। गर्भपात की दवा देने की शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संजीवनी मेडिकल सेंटर पर छापेमारी कर उसे सील कर दिया। साथ ही सेंटर के संचालक को पुलिस ने गिफ्तार कर लिया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम को सेक्टर 7 स्थित संजीवनी मेडिकल सेंटर पर गर्भपात की दवा देने के संबंध में शिकायत मिली थी। इसके आधार पर डॉ. संजीव भगत व हरजिंदर सिंह की टीम ने मेडिकल सेंटर पर छापेमारी की।
टीम ने एक महिला को नकली ग्राहक बनाकर दवा लेने के लिए भेजा। महिला ने वहां जाकर गर्भपात की दवा मांगी। इसके लिए डॉक्टर ने महिला से 1500 रुपए मांगे। जब डॉक्टर महिला को दवा दे रहा था, तभी स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसे रंगेहाथ पकड़ लिया। अस्पताल से काफी संख्या में गर्भपात की दवाइयां बरामद हुई हैं। टीम ने मेडिकल सेंटर को सील कर दिया है। साथ ही इसके संचालक डॉ. प्रकाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। छापेमारी के लिए गई टीम में डॉ. मान सिंह, डॉ. संदीप भी शामिल थे।

Related Posts

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

एटा (यूपी)। सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज की गई है। कोतवाली नगर में पीपल अड्डे पर आरएन अस्पताल स्थापित है। स्वास्थ्य विभाग ने इसे सील करने के बाद…

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

मोतिहारी (यूपी)। अवैध मेडिकल स्टोर से 43 प्रकार की दवाएं जब्त की हैं। रामगढ़वा थाना क्षेत्र में ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। सहयोग पोर्टल पर मिली शिकायत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 5 views
सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 4 views
अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 4 views
एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 5 views
मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 5 views
भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 12 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए