डॉक्टर के पर्चे बिना दवाई बेचने पर होगी कार्रवाई 

रायसेन (मप्र)। युवा अनेक दवाओं का उपयोग नशे के रूप में भी कर रहे हंै। इन युवाओं को नशे की लत से बचाने के लिए राजस्व अधिकारी जिले में दवा दुकानों का निरीक्षण करें। वे यह सुनिश्चित करें कि डॉक्टर के पर्चे के बिना कोई भी दवा विक्रय नहीं की जाए। यह दिशा-निर्देश भोपाल के कमिश्नर कवींद्र कियावत ने कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में दिए। उन्होंने बिना डॉक्टर के पर्चे के दवा बेचने पर संबंधित दवा दुकानों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। राजस्व विभाग की समीक्षा के दौरान कमिश्नर कियावत ने राजस्व न्यायालयों के प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश राजस्व अधिकारियों को दिए हैं ताकि लोगों को सुगमता से न्याय मिल सके। उन्होंने 16 फरवरी को आयोजित होने वाली राजस्व लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरणों का निराकरण करने के भी निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर एस प्रिया मिश्रा ने राजस्व सहित अन्य विभागों की जिले में चल रही गतिविधियों से अवगत कराया।
  • Related Posts

    दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

    इंदौर (मप्र)। दवा निर्यात फर्जी एनओसी से करने का मामला प्रकाश में आया है। दवा उद्योग फिर सवालों के घेरे में हैं। दवा निर्यात के लिए दूसरे देशों की फर्जी…

    कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा

    सिंगरौली (यूपी)। कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा गया है। सिंगरौली जिले में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का पर्दाफाश हुआ है। बरगवां पुलिस ने दो आरोपियों को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

    • By Desk
    • October 30, 2026
    • 2 views
    दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

    कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा

    • By Desk
    • October 30, 2026
    • 3 views
    कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा

    ट्रांसपोर्ट पर संदिग्ध दवाओं के अवैध भंडारण का भंडाफोड़

    • By Desk
    • October 30, 2026
    • 2 views
    ट्रांसपोर्ट पर संदिग्ध दवाओं के अवैध भंडारण का भंडाफोड़

    कम शेल्फलाइफ वाली मेडिसिन के आयात पर लगा प्रतिबंध

    • By Desk
    • October 30, 2026
    • 4 views
    कम शेल्फलाइफ वाली मेडिसिन के आयात पर लगा प्रतिबंध

    डॉक्टर्स और अस्पतालों के विज्ञापनों पर NMC की सख्ती

    • By Desk
    • October 30, 2026
    • 6 views
    डॉक्टर्स और अस्पतालों के विज्ञापनों पर NMC की सख्ती

    नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

    • By Desk
    • October 29, 2026
    • 9 views
    नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची