यूरिन इन्फेक्शन की समस्या दूर करेगी नई डिवाइस 

नई दिल्ली। यूरिन इन्फेक्शन की समस्या से जूझ रहे रोगियों के लिए राहत भरी खबर है। अब एक ऐसी डिवाइस बनाई गई है जिसे रोगी में प्रत्यारोपित करने पर मूत्राशय (ब्लैडर) संबंधी समस्याओं का निदान हो सकता है। अमेरिका की वाशिंगटन यूनिवर्सिटी और नार्थवेस्टर्न यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने यह डिवाइस विकसित की है। इससे मूत्राशय में अतिसक्रियता की पहचान करने के साथ ही बायोइंटिग्रेटेड एलईडी के प्रकाश के उपयोग से उसे ठीक भी किया जा सकता है। शोधकर्ताओं ने प्रयोगशाला में चूहों पर किए गए परीक्षण में पाया कि इस डिवाइस से उन लोगों को मदद मिल सकती है जिन्हें बार-बार पेशाब करने की जरूरत पड़ती है। ऐसे लोगों को मूत्राशय की अतिसक्रियता के चलते दर्द, जलन और पेशाब करने की समस्या का सामना करना पड़ता है। इस डिवाइस से ऐसे लोगों को राहत मिल सकती है। ब्लैडर संक्रमण को साइस्टिसिस और ब्लैडर में सूजन भी कहा जाता है। यह समस्या महिलाओं में काफी सामान्य है, लेकिन आमतौर पर पुरुष इस समस्या से ग्रस्त नहीं होते। कुछ दुलर्भतम मामलों में ही पुरुषों को इससे पीडि़त देखा जाता है। एक अनुमान के अनुसार आधे से अधिक महिलाएं अपने जीवन में कभी न कभी ब्लैडर संक्रमण से जरूर प्रभावित होती हैं। हालांकि, पुरुषों में यह रोग काफी असामान्य है, लेकिन उम्र के साथ उनमें भी ब्लैडर संक्रमण होने की आशंका बढ़ जाती है। ऐसा अंडकोश के आकार में बढ़ोत्तरी होने के कारण होता है।
ब्लैडर इनफेक्शन संबंधी परेशानी होने पर ज्यादातर डॉक्टरों द्वारा रोगी को एमोक्सीसिलिन, एम्पीसिलिन और सिपरोफ्लोक्सिन का सेवन करने की सलाह दी जाती हैं।

Related Posts

बिसलेरी के पानी में मिले केमिकल, कंपनी बोली- हमारा पानी सेफ

मुंबई। बिसलेरी के पानी में एफएसएसएआई को केमिकल मिले हैं। मामला प्रकाश में आने पर कंपनी ने सफाई में कहा है कि हमारा पानी पूरी तरह सेफ है। बिसलेरी ने…

FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस किए सस्पेंड

नई दिल्ली। FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस सस्पेंड किए हैं। स्वास्थ्य और फिटनेस के नाम पर बाजार में न्यूट्रास्यूटिकल और हेल्थ प्रोडक्ट बेचे जा रहे हैं। खाद्य सुरक्षा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बिसलेरी के पानी में मिले केमिकल, कंपनी बोली- हमारा पानी सेफ

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 6 views
बिसलेरी के पानी में मिले केमिकल, कंपनी बोली- हमारा पानी सेफ

FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस किए सस्पेंड

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 9 views
FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस किए सस्पेंड

पारायुक्त फेयरनेस क्रीम निर्माता के खिलाफ एफआईआर दर्ज

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 9 views
पारायुक्त फेयरनेस क्रीम निर्माता के खिलाफ एफआईआर दर्ज

निजी अस्पताल अब सस्ती दवाएं महंगे दामों पर नहीं बेच पाएंगे

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 9 views
निजी अस्पताल अब सस्ती दवाएं महंगे दामों पर नहीं बेच पाएंगे

मेडिकल स्टोर पर रेड कर लाखों की नशीली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 10 views
मेडिकल स्टोर पर रेड कर लाखों की नशीली दवाएं जब्त

नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 20 views
नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश