डॉक्टर ने 55 साल की प्रेमिका को मारी गोली, खुद की भी ली जान

नई दिल्ली। राजधानी के रोहिणी सेक्टर-13 इलाके में एक कार में दो शव पाए गए। ये शव डॉक्टर ओमप्रकाश कुकरेजा और सुदीप्ता मुखर्जी के थे। पुलिस ने बताया कि डॉ. कुकरेजा ने पहले महिला को गोली मारी फिर खुद को गोली मारी है।
पुलिस के अनुसार 65 साल के डॉक्टर ओमप्रकाश कुकरेजा का रोहिणी में अस्पताल है। 55 साल की सुदीप्ता मुखर्जी अस्पताल की डायरेक्टर थीं। सुबह दोनों रोहिणी सेक्टर 13 में रंग रसायन अपार्टमेंट के नजदीक कार में मृत मिले। दोनों को गोली लगी हुई है। पुलिस ने बताया कि पहली नजर में लग रहा है कि डॉक्टर ने महिला को गोली मारने के बाद खुद को गोली मारकर खुदकुशी की है लेकिन पक्के तौर पर पूरी जांच के बाद ही पता चलेगा।
रोहिणी के डीसीपी एस.डी. मिश्रा का कहना है कि डॉक्टर कुकरेजा का सुदीप्ता से कई सालों से प्रेम संबंध चल रहा था। सुदीप्ता अब शादी करने का दबाव डालने लगी थीं। डॉक्टर ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से सुदीप्ता के सीने पर गोली मारकर खुद को भी गोली मार ली। पुलिस ने बताया कि डॉ. कुकरेजा का बेटा देहरादून में डॉक्टर है और वहां उनका एक अस्पताल है। डॉ. कुकरेजा ने खुदकुशी की है या इसे खुदकुशी में तब्दील करने की कोशिश की गई है, यह तो जांच का विषय है। फिलहाल डॉ. कुकरेजा और मुखर्जी के शव पोस्टमार्टम के लिए रोहिणी के बाबा साहेब आंबेडकर अस्पताल भेज दिए गए हैं। दिल्ली पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Related Posts

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

हैदराबाद। अंडाणु दान से जुड़े कथित रैकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस ने अंतरराज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। आरोप है कि महिलाओं को भर्ती कर उनका व्यावसायिक शोषण किया…

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

बेलगावी (कर्नाटक)। मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले हैं। उप लोकायुक्त जस्टिस बी. वीरप्पा ने बेलगावी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (BIMS) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 12 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 10 views
मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 11 views
हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 8 views
अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 16 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 15 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस