फार्मासिस्टों का ऐलान, करेंगे आंदोलन

नागौर (राजस्थान)। फार्मासिस्ट कर्मचारी संघ (एकीकृत) संघ की स्थानीय शाखा के कर्मचारियों ने 9 सूत्री मांग को लेकर सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष हरेंद्र चौधरी के अनुसार चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में फार्मासिस्ट कर्मचारियों की लंबित मांगों के निस्तारण की मांग के लिए कई बार धरना-प्रदर्शन किए जाने के बाद भी सरकार ने इस तरफ ध्यान नहीं दिया। चौधरी ने बताया कि ज्ञापन में बहुस्तरीय कैडर का गठन, भत्तों का निर्धारण, वेतन विसंगती निस्तारण, नए दवा वितरण केंद्रों की स्थापना, दवा वितरण केंद्रों पर डीडीसी हैल्पर व कम्प्यूटर ऑपरेटर की नियुक्ति करना, संविदा फार्मासिस्ट का शीघ्र स्थायीकरण कर लंबित भर्ती को शीघ्र पुरा किए जाने, पुरानी पेंशन योजना की बहाली और राष्टीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों टी.बी. डॉट्स व टीकाकरण में भी फार्मासिस्ट लगाए जाने की मांग की गई है। जिलाध्यक्ष चौधरी ने बताया कि शेड्यूल में किए जा रहे संशोधन के नाम पर फार्मासिस्ट के अधिकारों का हनन बंद किया जाए। यदि सरकार कर्मचारियों की मांगों का शीघ्र निस्तारण नहीं करती है तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे। ज्ञापन सौंपने वालों में राजस्थान फार्मासिस्ट कर्मचारी संघ के अनेक कर्मचारी शामिल रहे।

Related Posts

दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

इंदौर (मप्र)। दवा निर्यात फर्जी एनओसी से करने का मामला प्रकाश में आया है। दवा उद्योग फिर सवालों के घेरे में हैं। दवा निर्यात के लिए दूसरे देशों की फर्जी…

कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा

सिंगरौली (यूपी)। कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा गया है। सिंगरौली जिले में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का पर्दाफाश हुआ है। बरगवां पुलिस ने दो आरोपियों को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 8 views
दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 5 views
कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा

ट्रांसपोर्ट पर संदिग्ध दवाओं के अवैध भंडारण का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 6 views
ट्रांसपोर्ट पर संदिग्ध दवाओं के अवैध भंडारण का भंडाफोड़

कम शेल्फलाइफ वाली मेडिसिन के आयात पर लगा प्रतिबंध

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 6 views
कम शेल्फलाइफ वाली मेडिसिन के आयात पर लगा प्रतिबंध

डॉक्टर्स और अस्पतालों के विज्ञापनों पर NMC की सख्ती

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 8 views
डॉक्टर्स और अस्पतालों के विज्ञापनों पर NMC की सख्ती

नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 10 views
नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची