डॉ रेड्डीज ने कनाडा में कैंसर की दवा की पेश

हैदराबाद। डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज लि. ने बृहस्पतिवार को कैंसर के इलाज में इस्तेमाल की जाने वाली अपनी दवा रेड्डी-लेनलिडोमाइड कनाडा के बाजार में उतारने की घोषणा की। रेड्डी-लेनलिडोमाइड रेवलिमिड (लेनलिडोमाइड) कैप्सूल का जेनरिक संस्करण है। कंपनी ने कनाडा के स्वास्थ्य नियामक हेल्थ कनाडा से मंजूरी मिलने के बाद दवा पेश की है। हैदराबाद की दवा कंपनी ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि रेड्डी-लेनलिडोमाइड कनाडा में पेश की जाने वाली अपनी तरह की पहली जेनेरिक दवाओं में से एक है।

डॉ रेड्डीज लैबोरेट्रीज कनाडा के उपाध्यक्ष और महाप्रबंधक विनोद रामचंद्रन ने कहा, “कनाडा के बाजार में रेड्डी-लेनलिडोमाइड दवा को पेश करना, वहां के मल्टीपल मायलोमा और मायलोडिसप्लास्टिक सिंड्रोम (एमडीएस) मरीजों के लिए सस्ती दवाओं तक पहुंच प्रदान करने की हमारी दृढ़ प्रतिबद्धता को दिखाता है।”रेड्डी-लेनलिडोमाइड कैप्सूल 2.5 मिलीग्राम, पांच मिलीग्राम, 10 मिलीग्राम, 15 मिलीग्राम, 20 मिलीग्राम, और 25 मिलीग्राम में उपलब्ध है।

डिसक्लेमर: यह आर्टिकल एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड हुआ है। इसे मेडिकेयर.इन की टीम ने एडिट नहीं किया है।

 

  • Related Posts

    डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

    कैथल (हरियाणा)। डेयरी पर रेड कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा गया है। कैथल के गांव ड्योढखेड़ी में छापेमारी के दौरान ये पनीर पकड़ा। एंटी नारकोटिक सेल और खाद्य सुरक्षा…

    नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

    जगदलपुर, बस्तर (छतीसगढ़)। नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 युवक गिरफ्तार किए हैं। जगदलपुर कोतवाली पुलिस ने 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों दलपत सागर के रानी घाट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

    • By Desk
    • November 28, 2026
    • 5 views
    डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

    नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

    • By Desk
    • November 28, 2026
    • 4 views
    नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

    एंटीबायोटिक दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन बेचने पर सख्ती

    • By Desk
    • November 28, 2026
    • 6 views
    एंटीबायोटिक दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन बेचने पर सख्ती

    दवा कंपनी पर रेड कर 20 हजार टैबलेट्स जब्त की, एक अरेस्ट

    • By Desk
    • November 28, 2026
    • 6 views
    दवा कंपनी पर रेड कर 20 हजार टैबलेट्स जब्त की, एक अरेस्ट

    मेडिकल स्टोर में अनियमितता पर छह दवाओं की बिक्री रोकी

    • By Desk
    • November 28, 2026
    • 7 views
    मेडिकल स्टोर में अनियमितता पर छह दवाओं की बिक्री रोकी

    कोडीनयुक्त सिरप की कार से तस्करी पकड़ी, दो लोग गिरफ्तार

    • By Desk
    • November 27, 2026
    • 18 views
    कोडीनयुक्त सिरप की कार से तस्करी पकड़ी, दो लोग गिरफ्तार