भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवा व 18300 रुपये ड्रग मनी के साथ तीन गिरफ्तार

जासं,बठिडा। प्रतिबंधित दवा की मांग के साथ -साथ कारोबार भी बढ़ता जा रहा है। लगातार नशीली दवा पकड़ी जा रही है। अब इसी कड़ी में फिर से प्रतिबंधित दवा की 16450 गोलियों व 18300 रुपये ड्रग मनी के साथ तीन गिरफ्तार किए गए है। थाना थर्मल पुलिस ने तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से प्रतिबंधित दवा की 16450 गोलियां व 18300 रुपये की ड्रग मनी के अलावा एक मोटरसाइकिल व एक स्विफ्ट कार भी बरामद की है। पकड़े गए तीनों आरोपितों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

एसएसपी अजय मलूजा ने बताया कि थाना थर्मल के एएसआइ नवयुगदीन सिंह बीते दिन पुलिस टीम के साथ हरदेव नगर व खेता सिंह बस्ती में गश्त कर रहे थे। इस दौरान खेता सिंह बस्ती निवासी मनदीप सिंह बिना नंबर प्लेट वाला मोटरसाइकिल लेकर अपने घर से निकाल रहा था, जो पुलिस को देखकर मुड़ गया। पुलि ने शक के आधार पर उसे रोककर तलाशी ली तो उससे प्रतिबंधित दवा की 750 गोलियां बरामद हुई। पुलिस ने मनदीप सिंह को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने बताया कि वह उक्त गोलियां पावर हाउस रोड निवासी राजेश वर्मा से लेकर आता है, जोकि दवाइयां बेचने का काम करता है।

इसके बाद पुलिस ने राजेश वर्मा को भी नामजद कर उसे गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उससे भी प्रतिबंधित दवा की 400 गोलियां बरामद की गईं। राजेश वर्मा से पूछताछ में उसने बताया कि वह उक्त नशीली गोलियां डा. रत्न कुमार निवासी गुरु की नगरी बठिडा से खरीदता है। इसके बाद पुलिस ने रत्न कुमार को भी गिरफ्तार कर उससे 15,300 गोलियां व 18 हजार 300 रुपये की ड्रग मनी बरामद की। मनदीप सिंह व राजेश वर्मा को अदालत में पेश कर ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया गया है, जबकि रत्न कुमार से पूछताछ करने के लिए पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।

उधर, थाना दयालपुरा के एएसआइ हरजश सिंह ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव दयालपुरा में छापामारी कर 20 लीटर लाहन बरामद की, जबकि रजिदर सिंह निवासी गांव दयालपुरा मिर्जा पहले ही फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपित पर मामला दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास शुरू कर दिए है।

  • Related Posts

    डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

    कैथल (हरियाणा)। डेयरी पर रेड कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा गया है। कैथल के गांव ड्योढखेड़ी में छापेमारी के दौरान ये पनीर पकड़ा। एंटी नारकोटिक सेल और खाद्य सुरक्षा…

    नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

    जगदलपुर, बस्तर (छतीसगढ़)। नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 युवक गिरफ्तार किए हैं। जगदलपुर कोतवाली पुलिस ने 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों दलपत सागर के रानी घाट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

    • By Desk
    • November 28, 2026
    • 5 views
    डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

    नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

    • By Desk
    • November 28, 2026
    • 4 views
    नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

    एंटीबायोटिक दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन बेचने पर सख्ती

    • By Desk
    • November 28, 2026
    • 6 views
    एंटीबायोटिक दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन बेचने पर सख्ती

    दवा कंपनी पर रेड कर 20 हजार टैबलेट्स जब्त की, एक अरेस्ट

    • By Desk
    • November 28, 2026
    • 6 views
    दवा कंपनी पर रेड कर 20 हजार टैबलेट्स जब्त की, एक अरेस्ट

    मेडिकल स्टोर में अनियमितता पर छह दवाओं की बिक्री रोकी

    • By Desk
    • November 28, 2026
    • 7 views
    मेडिकल स्टोर में अनियमितता पर छह दवाओं की बिक्री रोकी

    कोडीनयुक्त सिरप की कार से तस्करी पकड़ी, दो लोग गिरफ्तार

    • By Desk
    • November 27, 2026
    • 18 views
    कोडीनयुक्त सिरप की कार से तस्करी पकड़ी, दो लोग गिरफ्तार