ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर 5 डाक्टर सस्पैंड, गृहमंत्री ने दिए आदेश

चंडीगढ़। हरियाणा के गृह और स्वास्थ्यमंत्री अनिल विज ने सख्त फैसला सुनाते हुए अंबाला जिले के शहजादपुर में ड्यूटी से नदारद 5 डॉक्टरों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इन डाक्टरों में डा. कीर्ति, डॉ नरेश, डा. यामिनी, डा.अनु और डा. वैशाली का नाम शामिल है। ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि शहजादपुर सीएचसी में करंट लगने के बाद आई एक महिला की मौत इसलिए हो गई क्योंकि उस समय ड्यूटी पर पांच डॉक्टर्स थे लेकिन सभी समय से पहले नदारद थे।

हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने जिन डॉक्टरों को निलंबित किया है उनमें डॉक्टर कीर्ति, डॉ नरेश, डॉक्टर यामिनी, डॉक्टर अनू और डॉक्टर वैशाली का नाम शामिल है।

मिली जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने बताया कि शहजादपुर कस्बे की रहने वाली 30 साल की महिला को उसके परिजन करंट लग जाने के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लेकर आए थे, लेकिन उस समय केंद्र में ड्यूटी डॉक्टर अपनी ड्यूटी का समय पूरा होने से पहले जा चुकी थी और जिन डॉक्टरों की ड्यूटी थी वह समय से पहुंचे नहीं थे। इस तरह से उपचार नहीं मिलने के कारण 24 अक्तूबर को ललिता देवी पत्नी चमन सिंह की मौत हो  गई थी। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि ऐसी  लापरवाही किसी भी तरह से बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पूरे मामले में स्वास्थ्य मंत्री ने हरियाणा के स्वास्थ्य महानिदेशक को तुरंत प्रभाव से वहां अन्य डॉक्टरों की ड्यूटी लगाने के लिए कहा है।

Related Posts

दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

मुंगेर (बिहार)। दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड की है। जांच के दौरान कई गंभीर कमियां पाई गईं। इस औचक कार्रवाई से मेडिकल स्टोर संचालकों में हडक़ंप देखा…

दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

सोलन (हिमाचल प्रदेश)। दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर कार्रवाई होगी। इन मामलों ने दवा गुणवत्ता नियंत्रण और ड्रग विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 5 views
दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 5 views
दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

ESI अस्पतालों में आईसीयू से लेकर कैंसर का होगा इलाज

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 5 views
ESI अस्पतालों में आईसीयू से लेकर कैंसर का होगा इलाज

अस्पताल में विवाहिता की मौत मामले में 5 पर केस

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 5 views
अस्पताल में विवाहिता की मौत मामले में 5 पर केस

फार्मा कंपनी का बकाया नहीं देने पर CMHO का चैंबर कुर्क

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 4 views
फार्मा कंपनी का बकाया नहीं देने पर CMHO का चैंबर कुर्क

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 10 views
डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक