दिल्ली की हवा हुई सबसे प्रदूषित, सांस लेने में तकलीफ तो कहीं आँखों में हो रही जलन 

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली- एनसीआर में हर साल की तरह इस साल वायु गुणवत्ता को ‘बेहद खराब’ श्रेणी में बरकरार रही, ऐसे में लोगों को सांस लेने में तकलीफ और आँखों में जलन की शिकायत महसूस हुई। दिल्ली में आज दोपहर 12 बजे पीएम 10 वायु गुणवत्ता सूचकांक (क्यूआई) 321 रहा और पीएम 2.5 सूचकांक 169 रहा जो कि बेहद ख़राब श्रेणी में हैं। अगर वायु गुणवत्ता सूचकांक जब 0 और 50 के बीच होता है तो उसे अच्छा श्रेणी माना जाता है, 51 और 100 के बीच संतोषजनक, 101 और 200 के बीच मध्यम, 201 और 300 के बीच ख़राब और 301 से 400 के बीच बेहद ख़राब तथा 401 और 500 के बीच में होने पर इसे गंभीर माना जाता है।

वायु गुणवत्ता और मौसम पूर्वानुमान एवं अनुसंधान एजेंसी के अनुसार दिल्ली के 17 प्रतिशत प्रदूषण का कारण पराली का जलना हैं। एजेंसी ने हालांकि अनुमान जताया है कि आज वायु गुणवत्ता थोड़ा सा बेहतर होकर 289 सूचकांक पर रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस रह सकता है और आसमान के साफ रहने का अनुमान हैं। इससे पहले शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जबकि न्यून्तम तापमान 14.3 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य तापमान से दो डिग्री कम था।

Related Posts

सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त

सवाई माधोपुर (राजस्थान)। सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त की है। यह कार्रवाई औषधि नियंत्रण विभाग ने राजबाग इलाके में फर्म एसबी एसोसिएट पर…

दवा खरीद में अनियमितता के आरोपों पर HC सख्त, रिपोर्ट तलब

प्रयागराज। दवा खरीद में अनियमितता के आरोपों पर इलाहाबाद हाई कोर्ट ने सख्ती दिखाई है। हाईकोर्ट ने 10 दिनों के अंदर रिपोर्ट तलब की है। मामला बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू)…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 22, 2026
  • 5 views
सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त

दवा खरीद में अनियमितता के आरोपों पर HC सख्त, रिपोर्ट तलब

  • By Desk
  • November 22, 2026
  • 6 views
दवा खरीद में अनियमितता के आरोपों पर HC सख्त, रिपोर्ट तलब

पैंक्रियाटिक कैंसर के इलाज में नई दवा से जगी उम्मीदें

  • By Desk
  • November 22, 2026
  • 6 views
पैंक्रियाटिक कैंसर के इलाज में नई दवा से जगी उम्मीदें

अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 10 views
अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 14 views
फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर, दो डॉक्टरों पर FIR

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 12 views
गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर, दो डॉक्टरों पर FIR