ड्रग विभाग की छापेमारी, दवा दुकान से 70 हजार की अवैध दवाइयां बरामद

पटना। राज्य की सबसे बड़ी थोक दवा मंडी गोविद मित्रा रोड में लगातार तीसरे दिन ड्रग विभाग ने छापेमारी की। इस क्रम में जय फॉर्मा एजेंसी से 70 हजार रुपये मूल्य की अवैध दवाइयां बरामद की गई। इनमें से 27 प्रकार की दवाइयां बिना किसी क्रय-बिक्रय प्रमाण की पायी गईं। तीन दवाओं की गुणवत्ता पर संदेह होने के कारण उन्हें जांच के लिए लैब में भेजा गया है। सहायक ड्रग नियंत्रण विश्वजीत दासगुप्ता ने बताया कि जीएम रोड की कई दुकानों से दवाओं के अवैध करोबार की शिकायत विभाग को मिल रही है। इस क्रम में डॉ. अमल के नेतृत्व में लगातार तीसरे दिन छापेमारी की गई। दवा दुकानों में छापेमारी आगे भी जारी रहेगी। वहीं जीएम रोड के एक बड़ी दवा एजेंसी ने ड्रग विभाग के पदाधिकारियों पर मनमानी का आरोप लगाया। कहा कि छापेमारी सिर्फ दिखावा है। इसके पीछे की मंशा कुछ और है। बताया कि इस तरह कई छापेमारी पूर्व में भी हो चुकी है। लेकिन बाद में कार्रवाई का कुछ खास प्रभाव दुकानदारों पर नहीं पड़ता दिख रहा है।

 

Related Posts

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

नयी दिल्ली। दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर है। विशेषज्ञों का मानना है कि भारत का दवा उद्योग कम लागत वाली दवाओं पर कम ध्यान दे रहा…

अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

रांची (झाारखंड)। अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत हो गई। इसके चलते महिला के परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। सदर अस्पताल में 45 वर्षीय महिला की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 1 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 1 views
अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 1 views
लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 9 views
नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 11 views
तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 7 views
बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त