तस्करी कर लाई जा रही लाखों की कॉस्मेटिक क्रीम जब्त

बाड़मेर। देश में ट्रेन के जरिए तस्करी कर लाई जा रही लाखों रुपए की कॉस्मेटिक क्रीम बरामद करने की खबर है। कस्टम अधिकारियों ने सूचना मिलने पर भारत-पाकिस्तान के बीच चलने वाली थार एक्सप्रेस के दो यात्रियों से अनधिकृत रूप से भारत लाई जा रही करीब छह लाख रुपए की कॉस्मेटिक क्रीम बरामद की है। कस्टम विभाग के सहायक आयुक्त एम.एल. शेरा ने बताया कि पूर्व सूचना के आधार पर पाकिस्तान से भारत आई थार एक्सप्रेस के दो यात्रियों मुसा निवासी गुजरात एवं शाहिद निवासी दिल्ली के सामान की जांच में उनके पास से पाकिस्तान में निर्मित चांदनी एवं गोरी कंपनी के ब्यूटी क्रीम के 13550 पैकेट बरामद किए गए। एक पैकेट का वजन करीब 40 ग्राम है।
अधिकारियों के मुताबिक मुसा के पास से 7150 पैकेट एवं शाहिद के पास से 6400 पैकेट ब्यूटी क्रीम बरामद की गई। इस क्रीम की कीमत लगभग 6,77,500 रुपए है। इस पर कस्टम ने क्रीम को जब्त करते हुए दोनो यात्रियों पर 85 हजार का जुर्माना लगाया। दोनों यात्रियों ने मौके पर ही जुर्माना भर दिया। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व पिछले महीने तीन नवंबर को भी गोधरा निवासी दो महिलाओं से भी ऐसे 7100 ब्यूटी क्रीम के पैकेट बरामद किए गए थे। तब भी जुर्माना वसूल करने के बाद जब्त माल छोड़ा गया था।

Related Posts

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

सिरसा (हरियाणा)। जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी का मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर स्थित टीबी भवन में संचालित ओएसटी सेंटर में यह वारदात हुई। रात के…

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

रांची (झारखंड)। नशीली दवा के अवैध कारोबार पर रोक लगाई जाएगी। इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित विशेष पोर्टल तैयार किया है। इसे राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) और राज्य के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 2 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 2 views
नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 3 views
HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 2 views
दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 2 views
नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 12 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक