तीन ब्लड बैंक का लाइसेंस निरस्त, एफएसडीए की कार्रवाई

एसएसडीएनए ने लखनऊ में संचालित तीन ब्लड बैंक के लाइसेंस को निरस्त कर दिया है। शहर में संचालित मेडलाइफ चैरिटेबल ब्लड बैंक, नारायणी ब्लड बैंक और मानव चैरिटेबल ब्लड बैंक के संचालन पर रोक लगाते हुए उनके लाइसेंस को निरस्त किया गया है।

बता दें कि यह वही ब्लड बैंक है, जिन्हें विभाग द्वारा 2 महीने पहले छापेमारी के दौरान जानलेवा खून की सप्लाई करते हुए पकड़ा गया था। लखनऊ में 30 ब्लड बैंक निजी क्षेत्र द्वारा संचालित किए जाते हैं। 6 ब्लड बैंक सरकारी अस्पतालों में चल रहे हैं। जिसमें रोजाना 12 सौ से 13सौ यूनिट खून की खपत है।

एफएसडीए के अधिकारियों के सुस्त रवैया से यह ब्लड बैंक लोगों के जीवन से खिलवाड़ कर रहे थे। ब्लड सैंपल जांच के दौरान हैरान करने वाला खुलासा हुआ जिसमें पता चला कि यह खून नॉट फार ट्रांसफ्यूजन था। इसके बारे में सभी ब्लड बैंक से रिपोर्ट मांगी गई तो, किसी ने इसका जवाब नहीं दिया।

फिर विभाग ने 3 ब्लड बैंकों को नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण भी मांगा था। मगर तीनों ब्लड बैंक की ओर से कोई जवाब नहीं दिया गया, जिसके बाद खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन ने बड़ा कदम उठाते हुए तीनों बैंकों का लाइसेंस निरस्त कर दिया है। इसमें कुल 11 आरोपियों के खिलाफ पहले ही मुकदमा दर्ज करा जा चुका है।

औषधि सहायक आयुक्त बृजेश कुमार ने कहा कि तीनों ब्लड बैंकों से लिए गए नमूने मानक स्तर पर नहीं पाए गए हैं। तीनों को स्पष्टीकरण के लिए भेजा गया था लेकिन किसी का जवाब नहीं आया। आगे भी ब्लड बैंक विमानों के खिलाफ यह कार्रवाई जारी रहेगी ।

Related Posts

एफडीए ने 42,398 मूल्य के संदिग्ध घटिया हेल्थ सप्लीमेंट जब्त किए

मुंबई (महाराष्ट्र)। एफडीए ने 42,398 मूल्य के संदिग्ध घटिया हेल्थ सप्लीमेंट जब्त किए हैं। खाद्य एवं औषधि प्रशासन  ने सतारा में एक प्रतिष्ठान का निरीक्षण करने के बाद यह भंडार जब्त…

लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं जब्त

गया (बिहार)। लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की गई है। औषधि विभाग की टीम ने प्रोफेसर कॉलोनी स्थित मगध हार्ट एंड चाइल्ड केयर क्लीनिक में दबिश दी। यहां…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एफडीए ने 42,398 मूल्य के संदिग्ध घटिया हेल्थ सप्लीमेंट जब्त किए

  • By Desk
  • November 29, 2026
  • 2 views
एफडीए ने 42,398 मूल्य के संदिग्ध घटिया हेल्थ सप्लीमेंट जब्त किए

लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 29, 2026
  • 3 views
लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं जब्त

प्राइवेट फार्मेसी संस्थानों में फार्मा-डी की सालाना फीस तय

  • By Desk
  • November 29, 2026
  • 3 views
प्राइवेट फार्मेसी संस्थानों में फार्मा-डी की सालाना फीस तय

डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 14 views
डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 12 views
नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

एंटीबायोटिक दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन बेचने पर सख्ती

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 14 views
एंटीबायोटिक दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन बेचने पर सख्ती