तीन साल में 99 जन औषधि केंद्र खुले, 25 बंद 

जयपुर। प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना पर सवालिया निशान लग गया है। इस परियोजना के तहत जेनरिक दवाएं मुहैया करवाने के लिए प्रदेश में 99 जन औषधि केंद्र खोले गए थे। इनमें से 25 जन औषधि केंद्र पिछले तीन साल में बंद हो चुके हैं। अकेले जयपुर जिले में ऐसे 16 केंद्र खुले थे, जिनमें से छह पर ताले लग चुके हैं। इसके अलावा अलवर, कोटा व जोधपुर आदि के भी आधे से ज्यादा जन औषधि केंद्र बंद हो गए हैं। प्रदेश में हर साल दवाओं का करीब 500 करोड़ का कारोबार होता है लेकिन तीन साल में जन औषधि केंद्रों पर महज 25 लाख रुपए की ही जेनरिक दवाएं बिक पाई थीं। जानकारों का कहना है कि जब पुराने अनुभव से सबक लेकर जेनरिक दवाओं की बिक्री बढ़ाने के उचित उपाय नहीं किए जाएंगे, तब तक नए आदेश का लाभ मरीजों को मिलना मुश्किल है।
उधर, सरकार ने सभी रिटेल स्टोर पर जेनरिक दवाओं की अलग से आलमारी की अनिवार्यता लागू कर दी है, लेकिन पहले से खुले जन औषधि केंद्र खुद बीमार हैं। केंद्र सरकार ने हर जन औषधि केंद्र पर एक लाख रुपए की सब्सिडी, 18 फीसदी कमीशन व 10 प्रतिशत इंसेंटिव घोषित किया था। पीएमबीजेपी के तहत सब्सिडी जैसी सुविधाओं के बावजूद पांच जिलों प्रदेश चित्तौडगढ़, बारां, जैसलमेर, धौलपुर व बूंदी में एक भी केंद्र नहीं खुल पाया। इस बारे में ड्रग कंट्रोलर अजय फाटक का कहना है कि प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना के तहत प्रदेश के 20 से 25 जन औषधि स्टोर संचालकों ने अपने लाइसेंस कैंसिल करवा लिए हैं।
स्टोर के बंद होने के कारणों की जानकारी मुझे नहीं है। उधर, राजस्थान कैमिस्ट एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष आर.बी.पुरी ने बताया कि जन औषध मेडिकल स्टोर पर मिलने वाली जेनरिक दवाओं पर लोगों का कम विश्वास है। साथ ही मौजूदा स्थिति में पूरी दवाएं भी नहीं मिल रही हैं। क्वालिटी व उपलब्धता की कमी के चलते धीरे-धीरे बंद होने के कगार पर हैं। प्रदेश में सालाना दवा का करीबन 500 करोड़ रुपए का कारोबार होता है।  जन औषधि केंद्र बंद होने के कई कारण हैं। मांग के अनुसार जेनरिक दवाओं की पूरी सप्लाई नहीं होती। सभी दवाइयां नहीं मिलतीं। 600 में से 150-200 दवाएं ही उपलब्ध रहती हैं। इसके अलावा केंद्रों पर मल्टीविटामिन, डायबिटीज, हार्ट, कैंसर, अस्थमा, नेत्र व चर्म रोग जैसी सामान्य बीमारियों की दवा उपलब्ध नहीं होती। केंद्र व राज्य सरकार के आदेश के बावजूद डॉक्टर जेनरिक दवा नहीं लिख रहे। वहीं, जन औषधि केंद्रों का उचित प्रचार-प्रसार नहीं होना तथा दवाइयों की कम बिक्री से कारोबार में घाटा होना भी मुख्य कारणों में शामिल हैं।

Related Posts

क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

कुल्लू (हिमाचल प्रदेश)। क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस मिला है। अब एक रक्तदाता से चार मरीजों को मदद मिल सकेगी। रक्त के अलग-अलग घटकों को…

सदर अस्पताल में पुरुष जीएनएम कराएंगे महिलाओं की डिलीवरी

मोतिहारी (बिहार)। सदर अस्पताल में महिलाओं के प्रसव से जुड़ी स्वास्थ्य सेवा व्यवस्था में बड़ा बदलाव हुआ है। अब तक प्रसूता वार्ड, डिलीवरी रूम और महिला वार्डों में मुख्य रूप…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 4 views
क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

सदर अस्पताल में पुरुष जीएनएम कराएंगे महिलाओं की डिलीवरी

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 4 views
सदर अस्पताल में पुरुष जीएनएम कराएंगे महिलाओं की डिलीवरी

नशीली दवा की आशंका पर संपत्ति स्थायी रूप से सील नहीं कर सकते

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 4 views
नशीली दवा की आशंका पर संपत्ति स्थायी रूप से सील नहीं कर सकते

नशीली दवा की अवैध सप्लाई के रैकेट का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 5 views
नशीली दवा की अवैध सप्लाई के रैकेट का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट

वेट लॉस की दवाओं से आई स्ट्रोक का खतरा : एफडीए

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 5 views
वेट लॉस की दवाओं से आई स्ट्रोक का खतरा : एफडीए

गर्भवती महिला की मौत के बाद भडक़े परिजन, अस्पताल में तोडफ़ोड़

  • By Desk
  • November 10, 2026
  • 11 views
गर्भवती महिला की मौत के बाद भडक़े परिजन, अस्पताल में तोडफ़ोड़