दवा के साथ योग करने से दिल का मरीज होगा फिट!

नई दिल्ली। योग अब बीमारियों से बचाव के साथ-साथ इलाज में भी कारगर साबित होने लगा है। योग पर एम्स की स्टडी में यह बात सामने आई है। हार्ट फेलियर के मरीजों पर एम्स की स्टडी में हार्ट फंक्शन में 10 फीसदी तक सुधार पाया गया है। जो मरीज चल फिर भी नहीं पाते थे, वे दवा के साथ योग का सेशन करने के बाद पूरे घर का काम संभाल रहे हैं। एम्स के डायरेक्टर डॉ. रणदीप गुलेरिया ने कहा कि योग को बढ़ावा देने के लिए हमें अंडर ग्रैजुएट एमबीबीएस कोर्स में इसे वैकल्पिक कोर्स के तौर पर लाने की जरूरत है और आम लोगों को भी योग के महत्व को समझना होगा। जिस प्रकार इलाज में कोई दवा खाना नहीं छोड़ सकता है, ठीक उसी प्रकार योग को बीच में नहीं छोडऩा चाहिए। सही तरीका और रेग्युलर योग से निश्चित रूप से फायदा होता है। एम्स अपनी स्टडी से यह साबित करने में लगा हुआ है। मरीजों को दवा के साथ योग कराया जा रहा है

एम्स के कार्डियॉलोजी डिपार्टमेंट के डॉ. संदीप सेठ ने कहा कि हमने हार्ट फेलियर मरीजों के लिए एक योग सेशन तैयार किया है, जिसे क्रयोग (्य्रक्रङ्घह्रत्र) का नाम दिया गया है। क्र यानि कार्डिऐक यानी हार्ट और योग का मिश्रण है। इसमें मरीजों को दवा के साथ-साथ योग कराया जा रहा है। डॉक्टर ने कहा कि इसमें हम हार्ट फेल के ऐसे मरीजों को शामिल करते हैं जिनका हार्ट कमजोर है और हार्ट ब्लड को पंप नहीं कर पा रहा है। प्रकृति के अनुसार बॉडी की जरूरत का ख्याल रखते हुए हम उनकी लाइफस्टाइल और डायट पर खास ध्यान रखते हैं। डॉ. सेठ ने कहा कि इसमें अभी 20 मरीजों पर स्टडी शुरू हुई है लेकिन आगे 100 मरीजों को इसमें शामिल करेंगे।
डॉक्टर सेठ ने कहा कि हमने एम्स के इंटीग्रेटेड सेंटर के साथ स्टडी शुरू की है, जिसमें ट्रेनर की मदद ले रहे हैं। आयुर्वेद फीजिशियन को शामिल किया गया है। मरीज को दो ग्रुप में बांटकर एक ग्रुप को दवा के साथ योग करा रहे हैं और एक ग्रुप में केवल दवा दी जा रही है। जिस ग्रुप में योग कराया जा रहा है, उसमें अडिशनल बेनिफिट देखा गया। जिस मरीज का हार्ट रेट केवल 20 पर्सेंट काम कर रहा था, वह 30 पर्सेंट तक पहुंच गया। अब हम यह कोशिश कर रहे हैं कि हार्ट की इस बीमारी के लिए कौन सा योग किया जाए, कितना मेडिटेशन किया जाए, कितने समय तक किया जाए, यह तीन स्टडी करें और फिर हम इस नतीजे पर पहुंच पाएंगे कि ब्रीदिंग में सुधार के लिए योग का कौन सा प्रारूप कितना कारगर है, जिसे बाद में कोई मरीज पूरे विश्व में अपना सकेगा।

Related Posts

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

पुणे (महाराष्ट्र)। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी का पर्दाफाश हुआ है। पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका के यशवंतराव चव्हाण स्मृति अस्पताल का मामला है। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब की…

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

जालौर (राजस्थान)। MBBS की फर्जी डिग्री से बने दो डॉक्टर Arrest किए गए हैं। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने इन दोनों मुन्नाभाई एमबीबीएस को पकड़ा है। इनमें से एक आरोपी 8वीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 9 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 10 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 7 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 7 views
मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 10 views
दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 21 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई