दवाओं के सैंपल भरकर भी ड्रग विभाग को फायदा नहीं मिलता

शाहजहांपुर (उत्तर प्रदेश): दवाओं के सैंपल की जांच में देरी को लेकर औषधि प्रशासन विभाग ने लखनऊ स्थित प्रयोगशाला को रिमाइंडर भेजा है। इसमें जिले की 67 दवाओं की जांच रिपोर्ट का हवाला दिया गया है। यह उन दवाओं के सैंपल है, जिन्हें संदेह के आधार पर जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजा गया था। महीनों बीतने के बावजूद प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट नहीं आई। जिस कारण औषधि विभाग अपनी कार्रवाई को आगे बढ़ाने में असमर्थ है।

बता दें कि औषधि प्रशासन विभाग दवाओं की गुणवत्ता जांच के लिए समय-समय पर छापेमारी करता है। जिस दवा में खोट होने का संदेह होता है, उनके सैंपल लेकर जांच के लिए लखनऊ स्थित प्रयोगशाला भेजा जाता है। नियमानुसार दो महीने के भीतर जांच रिपोर्ट आ जानी चाहिए, परंतु यहां कई नमूने ऐसे हैं जिनको चार से पांच महीने बीतने को हैं पर जांच रिपोर्ट नहीं आई। ड्रग इंस्पेक्टर देशबंधु विमल के मुताबिक, प्रयोगशाला को रिमाइंडर भेजकर जांच रिपोर्ट जल्द उपलब्ध कराने को कहा गया है। क्योंकि जब तक जांच रिपोर्ट नहीं आएगी तब तक दवाओं की गुणवत्ता को लेकर स्थिति स्पष्ट करना नामुमकिन है। अगर कोई नमूना फेल होता है तो रिपोर्ट दर्ज कर आगे कार्रवाई को अंजाम दिया जाएगा।

Related Posts

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

एटा (यूपी)। सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज की गई है। कोतवाली नगर में पीपल अड्डे पर आरएन अस्पताल स्थापित है। स्वास्थ्य विभाग ने इसे सील करने के बाद…

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

मोतिहारी (यूपी)। अवैध मेडिकल स्टोर से 43 प्रकार की दवाएं जब्त की हैं। रामगढ़वा थाना क्षेत्र में ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। सहयोग पोर्टल पर मिली शिकायत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 11 views
सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 10 views
अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 10 views
एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 10 views
मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 10 views
भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 15 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए