जन औषधि केंद्र की सस्ती दवा से कौन हो रहा मालामाल

बोकारो (झारखंड) : शहर के सदर अस्पताल में बनेजन औषधि केंद्र की तरफ से विभाग को दवाओं की सूची भेजे हुए दो माह बीतने को है लेकिन दवा आपूर्ति अभी तक नहीं हो सकी। इस वजह से स्वास्थ्य केंद्र में गंभीर बीमारियों से पीडि़त मरीज बिना दवा के लौट रहे हैं। बीमारी का दर्द लिए मरीज राहत की उम्मीद लेकर आते हैं लेकिन उन्हें यहां परेशानी के अलावा कुछ नहीं मिलता। चूंकि योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से आगे बढ़ाई गई है इसलिए मीडिया में खबर सुर्खियां बन गई। मरीज भी अकसर प्रबंधन को दवा नहीं मिलने की शिकायत करते हैं।

इस सब के बावजूद अधिकारियों ने पत्र लिखने के अलावा कोई कसरत नहीं की। सदर अस्पताल बोकारो में एक मात्र जनौषधि केंद्र है। यहां जिले भर से आर्थिक रूप से कमजोर लोगों का बड़ा तबका गंभीर रोगों से पीडि़त होकर बेहतर इलाज की चाह में पहुंचता है। डॉक्टर दवा तो लिख देते हैं लेकिन उसे खरीदने के लिए अस्पताल के बाहर कैमिस्टों को महंगे दाम चुकाने पड़ते हैं। यहां सस्ती दर पर दवा मिलने का सपना महज सपना बनकर रह गया। आखिर सस्ती दवा समय पर क्यों मरीजों तक नहीं पहुंच रही। क्यों लगते हैं जन औषधि केंद्र तक दवा पहुंचने में इतने दिन। क्या रास्ते में कोई रुकावट है या फिर कोई है जो सस्ती दवाएं यहां तक नहीं पहुंचने देना चाह रहा, कहीं इस रुकावट से किसी को मोटा फायदा तो नहीं हो रहा, ये कुछ बड़े सवाल है, जिनक जवाब सबको चाहिए।

Related Posts

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

गोरखपुर (यूपी)। अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने ब्लड तस्करी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक कार से…

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

नई दिल्ली। कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से लागू होंगी। नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) ने 137 कैंसर दवाओं पर ट्रेड मार्जिन 30 प्रतिशत तक सीमित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 7 views
अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 6 views
कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 6 views
‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 7 views
किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 7 views
ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 15 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ