दवाओं पर 50 फीसदी की छूट

पंचकूला। सरकार एक ओर स्वास्थ्य खर्च कम करने के लिए दवाओं की कीमत को रेगुलराइज कर रही है, वहीं कई दवाइयां अभी भी बहुत महंगी हैं। ज्यादातर कैमिस्ट दवा बिल पर उपभोक्ता को 15 फीसदी तक का डिस्काउंट दे देते हैं। कुछेक यह छूट नहीं भी देते। दूसरी ओर, कई ई-कॉमर्स कंपनियां दवाओं पर 50 फीसदी की छूट का ऑफर देकर लुभाने में लगी हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि आधी कीमत पर मिलने वाली ये दवाइयां गुणवत्ताविहीन तो नहीं। या फिर इनकी बिक्री के पीछे कोई और नया खेल है?

इसी कड़ी में दवा बेचने वाली वेबसाइट NETMEDS.COM ने नया ऑफर पेश किया है। यह अपने ग्राहकों को दवाओं पर 69 फीसदी तक का डिस्काउंट दे रही है। कंपनी ने ‘एमआरपी का दी एंड’ के नाम से नया ऑफर लॉन्च किया है, जो 30 अप्रैल तक चलेगा। इसी ऑफर के तहत इतना डिस्काउंट दिया जा रहा है। बताया गया है कि कंपनी सबसे पहले फ्लैट 10 फीसदी का डिस्काउंट एमआरपी पर दे रही है। इसके बाद 40 फीसदी एनएमएस सुपरकैश मिलेगा। इसके अलावा पेटीएम से भुगतान करने पर 10 फीसदी पेटीएम कैशबैक भी मिलेगा। उदाहरण के तौर पर अगर आपने 100 रुपए की खरीददारी की तो आपको 10 रुपए का तो सीधा डिस्काउंट मिलेगा। उसके बाद 90 रुपए का 40 फीसदी यानी 36 रुपए एनएमएस सुपरकैश मिलेगा। ये आपके वॉलेट में रहेगा। जब आप दोबारा खरीददारी करेंगे तो वॉलेट में पड़े इस कैश का यूज कर सकते हैं। यहां से मिलने वाली दवाइयां गुणवत्ता की कसौटी पर कितनी खरी हैं, यह तो सरकारी स्तर पर जांच के बाद ही तय हो सकता है। फिर भी उपभोक्ताओं को सोच-समझकर ही दवाओं की खरीदारी करनी चाहिए। कहीं छूट के चक्कर में वे लुट न बैठें। हरियाणा औषधि विभाग को इन दवाइयों के सैंपलिंग जरूर करनी चाहिए कि कहीं ये आनलाइन गुणवत्ताविहिन दवाइयां तो नहीं बिक रहीं। अधिकतर दवा के थोक विक्रेता पंचकूला और अंबाला बताए जा रहे हैं। गेंद अब औषधि विभाग के पाले में है।

Related Posts

आयुष्मान कार्ड पर 112 रोगों का निजी अस्पतालों में नहीं मिलेगा लाभ

लखनऊ (उत्तर प्रदेश)। आयुष्मान कार्ड पर 112 रोगों का निजी अस्पतालों में लाभ नहीं मिलेगा। इस योजना के तहत मुफ्त इलाज कराने वाले लाभार्थियों के लिए बड़ा बदलाव होने जा…

प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त, सरकार को आदेश

गुरुग्राम (हरियाणा)। प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त हुआ है। इलाज के नाम पर ज्यादा पैसे वसूलने के मामले में हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को आदेश दिया है।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

आयुष्मान कार्ड पर 112 रोगों का निजी अस्पतालों में नहीं मिलेगा लाभ

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 6 views
आयुष्मान कार्ड पर 112 रोगों का निजी अस्पतालों में नहीं मिलेगा लाभ

प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त, सरकार को आदेश

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 8 views
प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त, सरकार को आदेश

नकली ब्यूटी प्रोडक्ट बनाने वाली दो अवैध फैक्टरियों का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 8 views
नकली ब्यूटी प्रोडक्ट बनाने वाली दो अवैध फैक्टरियों का भंडाफोड़

लेबलिंग नियम उल्लंघन पर 13.79 लाख के मेडिकल उपकरण जब्त

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 10 views
लेबलिंग नियम उल्लंघन पर 13.79 लाख के मेडिकल उपकरण जब्त

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी कर 26 तरह की दवाओं की बिक्री रोकी

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 14 views
मेडिकल स्टोर पर छापेमारी कर 26 तरह की दवाओं की बिक्री रोकी

कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 17 views
कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए