दवा कंपनी ने कर डाला फ्रॉड

मंगलौर। पुलिस ने दिल्ली की एक दवा कंपनी के सात अधिकारियों पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि दिल्ली की इस कंपनी ने मंगलौर क्षेत्र की दवा कंपनी को अलग-अलग बैंकों के चेक दिए थे। यह सभी चेक बाउंस हो गए थे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
पुलिस के अनुसार मंगलौर की जीएस फार्मा कंपनी का नावा हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड गुरुनानक विहार नई दिल्ली से दवाओं का कारोबार चलता है। जीएस फार्म दवा कंपनी के डायरेक्टर विवेक अरोड़ा ने मंगलौर पुलिस को शिकायत में बताया कि उनकी कंपनी का दिल्ली की इस कंपनी पर 68 लाख 94 हजार 84 रुपये बकाया था। दिल्ली की कंपनी ने भुगतान करने के लिए अलग-अलग बैंकों के चेक दिए। जब जीएस फार्मा कंपनी ने खाते में चेक लगाए तो यह सभी चेक बाउंस हो गए थे। इस बारे में दिल्ली की कंपनी को अवगत कराते हुए रकम का भुगतान कराने को कहा। इसके बावजूद कंपनी ने भुगतान नहीं किया। जिस पर पुलिस में शिकायत दी गई। पुलिस ने कंपनी के अधिकारी वाणी सूरी, संजय यादव, मेमनी राम श्रीनिवासन, हिम्मत सूरी, शिवाली जोशी, संतोष सूरी, नारायणी वैंकेट रमन पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Related Posts

ड्रग अलर्ट में खुलासा, बुखार, एसिडिटी समेत 330 दवाओं के सैंपल फेल

सोलन (हिमाचल प्रदेश)। ड्रग अलर्ट में बुखार, एसिडिटी समेत 330 दवाओं के सैंपल फेल बताए गए हैं। ये सैंपल देशभर से बीते माह लिए गए थे। इनमें अकेले हिमाचल प्रदेश…

अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा

लुधियाना (पंजाब)। अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा हो गया। जी.के. अस्पताल में डिलीवरी के बाद एक महिला की मौत का मामला सामने आया है। मृतका…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

ड्रग अलर्ट में खुलासा, बुखार, एसिडिटी समेत 330 दवाओं के सैंपल फेल

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 1 views
ड्रग अलर्ट में खुलासा, बुखार, एसिडिटी समेत 330 दवाओं के सैंपल फेल

अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 13 views
अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा

मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों की खैर नहीं!

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 15 views
मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों की खैर नहीं!

मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, पांच बिना फार्मासिस्ट के मिले

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 14 views
मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, पांच बिना फार्मासिस्ट के मिले

प्रतिबंधित कफ सिरप और नशीली टैबलेट की तस्करी पकड़ी

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 16 views
प्रतिबंधित कफ सिरप और नशीली टैबलेट की तस्करी पकड़ी

लाइसेंस के बगैर संचालित पांच अस्पताल किए सील

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 15 views
लाइसेंस के बगैर संचालित पांच अस्पताल किए सील