दवा कंपनियां नहीं रख सकेंगी दवाओं के मनमाने दाम, शासन ने बनाई तीन सदस्यीय कमेटी

गोरखपुर। अब कंपनियां दवाओं का मनमाना दाम नहीं तय कर सकतीं। शासन के निर्देश पर प्रदेश के ड्रग कंट्रोलर ने दवाओं के मूल्य पर नियंत्रण के लिए तीन विशेषज्ञों की कमेटी बनाई है। साथ ही उन्होंने दवा विक्रेता समितियों को पत्र लिखकर इस कार्य में सहयोग मांगा है। महामंत्री दवा विक्रेता समिति – डा. आलोक चौरसिया ने बताया कि शासन ने बड़ा फैसला लिया है। इससे कंपिनयों की मनमानी पर अंकुश लगेगा। कम एमजी की दवा अधिक दाम में और अधिक एमजी की दवा कम दाम में मिल रही है।

एक ही दवा अलग-अलग ब्रांडों की है तो उसके दाम में भी काफी असमानता है। डाक्टर के लिखने के मुताबिक मरीज महंगी दवाओं को खरीदने पर मजबूर हो रहे हैं। एक तरह की दवाओं के दाम भी लगभग बराबर होने चाहिए, चाहे वह दवा किसी भी कंपनी की हो। इस कार्य में दवा व्यापारी पूरा सहयोग करेंगे। बाजार में दवाओं के दामों में काफी असमानता है। अवसाद की बीमारी के टैबलेट टिप्टोमर के 10 एमजी (मिलीग्राम) और 25 एमजी का दाम बराबर है। थायराइड की दवा थायरोनार्म के 75 एमजी का दाम 100 एमजी से अधिक है। इसके साथ ही दर्द निवारक मलहम वालीनी जेल के 15 ग्राम का रेट 10 ग्राम के रेट से दो गुना से अधिक है।

दवा समितियों ने इसकी शिकायत ड्रग कंट्रोलर से की थी। उन्होंने नेशनल फार्मास्यूटिकल प्राइसिंग अथारिटी, शेड्यूल्ड ड्रग प्राइस और नान शेड्यूल ड्रग फार्मूलेशन की दवाओं के मूल्यों की जांच कराने का फैसला लिया है। इसकी जांच के लिए गठित कमेटी में गोविंद राय, विमल चंद्र पांडेय व विवेक कुमार पांडेय को शामिल किया गया है। तीनों सदस्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों में जाकर एक ही दवा के अलग-अलग पैकेट के दामों की तुलना करने के साथ ही अन्य गड़बड़ियों की भी जांच करेंगे। वे दवा व्यापारियों से भी मुलाकात करेंगे और जानकारी हासिल करेंगे।

 

 

Related Posts

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 1 views

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 1 views

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 1 views

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 1 views

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 1 views

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 1 views