जन औषधि केंद्रों पर अब आयुष दवाएं भी सस्ती दरों पर होंगी उपलब्ध, औषधि दिवस पर दी गई जानकारी

देहरादून। जन औषधि केंद्रों पर अब 75 आयुष दवाएं भी सस्ती दरों पर उपलब्ध होंगी। चकराता रोड पर टैगोर विला स्थित मंदिर में जन औषधि दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में इसकी जानकारी दी गई। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शिलांग में 7500वें जनऔषधि केंद्र का उद्घाटन और केंद्र संचालकों से बातचीत की । इस दौरान कई केंद्रों पर चिकित्सकों, महिला संचालकों एवं वितरकों को सम्मानित भी किया गया।

तो वहीं दूसरी तरफ राजपुर रोड विधायक खजानदास ने कहा कि दून, गांधी शताब्दी, कोरोनेशन अस्पताल समेत अन्य सरकारी अस्पताल के चिकित्सक जन औषधि केंद्रों की दवाई नहीं लिख रहे हैं। जिससे गरीब मरीजों को महंगी दवाई खरीदनी पड़ रही है। वहीं दून महिला अस्पताल से तो केंद्र को हटाने का षडयंत्र तक रचा जा रहा है। जिसकी शिकायत सीएम से की जाएगी। उन्होंने सभी सांसदों से भी अपील की कि वे केंद्र सरकार के समक्ष इस बात को रखें। वहीं, अन्य वक्ताओं ने सरकार से अनुरोध किया कि जनऔषधि की दवा को सभी सरकारी अस्पतालों में क्रय किया जाए, जिससे आम जन को उच्च गुणवत्ता की दवा मिल सके। साथ ही टेंडर व सरकारी प्रक्रिया में होने वाला खर्च भी कम हो जाए।

दरअसल नैनीताल से सांसद अजय भट्ट, टिहरी सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह, राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल, महापौर सुनील उनियाल गामा, राजपुर रोड विधायक खजान दास ने कार्यक्रम में शिरकत की। सभी ने जनऔषधि केंद्रों की उपयोगिता पर प्रकाश डाला और कहा कि गरीबों को इन केंद्रों से 50 से 70 फीसदी सस्ती दवाएं मिल रही हैं। जनऔषधि केंद्रों की दवाओं से गरीबों का भला हो रहा है। वहीं कई व्यक्तियों को रोजगार भी मिला है। इस दौरान उत्तराखंड पशु कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष रविंद्र कटारिया, हरीश नारंग, मुकेश अग्रवाल, योगेश अग्रवाल, पूर्व पार्षद दीपा शाह, प्रेम सिंह भंडारी, श्याम पंत, रोशनलाल, सतीश आदि मौजूद रहे।

Related Posts

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 2 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 2 views
NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 2 views
अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 2 views
स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 2 views
देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 2 views
हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन