दवा कंपनियों के मैनेजमेंट में विदेशी टैलेंट की कमी

नई दिल्ली। भारतीय दवा कंपनियां कई दशकों से विदेश में दवाओं की मैन्युफैक्चरिंग और उनकी मार्केटिंग कर रही हैं। इनका कारोबार हर महाद्वीप में फैला है लेकिन इनके बोर्ड और टॉप मैनेजमेंट में फॉरेन टैलेंट्स का बहुत कम प्रतिनिधित्व है। जिन दिग्गज फार्मा कंपनियों के बोर्ड और टॉप मैनेजमेंट में विदेशी प्रतिनिधि हैं, उनमें डॉ रेड्डीज लैब, ल्यूपिन, ग्लेनमार्क और बायोकॉन शामिल हैं।
हर बाजार में भारतीय दवा कंपनियों के सामने बाधाएं बढऩे के चलते जियोग्राफिकल लेवल पर डायवर्सिफाइड बोर्ड और सीनियर लीडरशिप की सख्त जरूरत महसूस की जा रही है। टॉप मैनेजमेंट में विदेशी प्रतिनिधियों के शामिल होने से कंपनियों में कॉर्पोरेट गवर्नेंस और पारदर्शिता बेहतर बनाने के साथ ही उनकी रणनीति को आकार देने और सर्वश्रेष्ठ कारोबारी तौर तरीके अपनाने में मदद मिलती है। भारतीय कंपनियों की तरफ से इन पहलुओं पर बड़ी गंभीरता से काम करने की जरूरत महसूस की जा रही है।
भारतीय दवा कंपनियों से सबसे ज्यादा विदेशी प्रतिनिधित्व डॉ रेड्डीज के बोर्ड में है। कंपनी ने जून में अपने ष्टह्रह्र इरेज इजराइली (टेवा के फॉर्मर एग्जिक्यूटिव) को प्रमोट करके कंपनी का सीईओ बना दिया था। कंपनी के बोर्ड में दो विदेशी एग्जिक्यूटिव शामिल हैं और इसके नॉर्थ अमेरिकी जेनरिक और बायोलॉजिक्स बिजनस को संभाल रहे हैं। ल्यूपिन के यूरोपियन, खाड़ी और अफ्रीकी, एशिया प्रशांत और जापान, लैटिन अमेरिकी और खासतौर पर अमेरिका कारोबार को विदेशी प्रफेशनल्स हेड कर रहे हैं। कुछ विदेशी प्रतिनिधि कंपनी के बोर्ड में भी हैं। बायोकॉन के बोर्ड में विदेशी प्रतिनिधि पहले से ही हैं और इसने हाल ही में अपने बायोलॉजिक्स बिजनेस की कमान एक विदेशी पेशेवर को दी है। ग्लेनमार्क फार्मा के बोर्ड और सीनियर मैनेजमेंट में दो फॉरेन प्रफेशनल शामिल हैं। सन फार्मा के बोर्ड में नॉन एग्जिक्यूटिव चेयरमैन के तौर पर टेवा के फॉर्मर सीईओ को छोड़ दें तो इसकी सीनियर मैनेजमेंट टीम में एक भी फॉरेन प्रफेशनल नहीं है। इसी तरह, अमेरिका के जेनरिक बाजार में देर से एंट्री करने वाली सिप्ला की सीनियर मैनेजमेंट टीम में एक भी विदेशी नहीं है। अरबिंदो फार्मा, कैडिला हेल्थकेयर और टोरंट फार्मा के न तो बोर्ड में कोई विदेशी है और न ही उसके सीनियर मैनेजमेंट में कोई फॉरेन टैलेंट है। इप्का लैब्स, डिवीज लैब्स और नैटको फार्मा जैसी छोटी दवा कंपनियों के बोर्ड और टॉप मैनेजमेंट में भी एक भी फॉरेन प्रोफेशनल नहीं है। ऐसे में भारतीय दवा कंपनियां आईटी फर्म से सबक ले सकती हैं।
फार्मा सेक्टर से पहले ग्लोबल मार्केट में धाक जमाने वाले आईटी सेक्टर ने अपने बोर्ड में खासा डायवर्सिफिकेशन किया है और कुछ मामलों में तो उसने सीनियर मैनेजमेंट में भी फॉरेन टैलेंट्स को जगह दी है। इन्फोसिस, विप्रो और ॥ष्टरु टेक्नोलॉजीज के बोर्ड और सीनियर मैनेजमेंट दोनों में विदेशी पेशेवरों को जगह दी गई है।

Related Posts

लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं जब्त

गया (बिहार)। लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की गई है। औषधि विभाग की टीम ने प्रोफेसर कॉलोनी स्थित मगध हार्ट एंड चाइल्ड केयर क्लीनिक में दबिश दी। यहां…

प्राइवेट फार्मेसी संस्थानों में फार्मा-डी की सालाना फीस तय

लखनऊ (यूपी)। प्राइवेट फार्मेसी संस्थानों में फार्मा-डी की सालाना फीस तय कर दी गई है। सूबे के प्राइवेट फार्मेसी संस्थानों में डिप्लोमा आफ फार्मेसी पाठ्यक्रम की फीस तय कर दी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 29, 2026
  • 1 views
लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं जब्त

प्राइवेट फार्मेसी संस्थानों में फार्मा-डी की सालाना फीस तय

  • By Desk
  • November 29, 2026
  • 1 views
प्राइवेट फार्मेसी संस्थानों में फार्मा-डी की सालाना फीस तय

डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 12 views
डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 11 views
नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

एंटीबायोटिक दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन बेचने पर सख्ती

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 12 views
एंटीबायोटिक दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन बेचने पर सख्ती

दवा कंपनी पर रेड कर 20 हजार टैबलेट्स जब्त की, एक अरेस्ट

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 12 views
दवा कंपनी पर रेड कर 20 हजार टैबलेट्स जब्त की, एक अरेस्ट