दवा कंपनी की महिला कर्मी मिली कोरोना पॉजिटिव

नाहन (हप्र )। जिला सिरमौर के औद्योगिक क्षेत्र पांवटा साहिब के एक बड़े फार्मा उद्योग की महिला कर्मचारी में कोरोना संक्रमण मिला है। प्रशासन का कहना है कि इसका सैंपल निजी अस्पताल में जांचा गया है, ऐसे में दोबारा सैंपल लिया गया है। जिला प्रशासन ने देर रात को उक्त महिला कर्मचारी को आइसोलेट करने के लिए पांवटा से नाहन मेडिकल कॉलेज शिफ्ट किया। शनिवार प्रात: महिला कर्मचारी का सैंपल लेकर सीआरआई कसौली भेज दिया गया है। शाम तक सरकारी लैब की रिपोर्ट आएगी। जानकारी अनुसार लखनऊ निवासी युवती देवी नगर में रह रही थी। फार्मा उद्योग ने अपने सूरजपुर स्थित अस्पताल में इसकी जांच करवाई व कोरोना सैंपल लिया गया। सैंपल गुडग़ांव के एक अस्पताल में भेजा गया था, जो पॉजिटिव पाया गया है। इसके बाद प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। देर रात पुलिस की सुरक्षा में दो कोरोना संदिग्ध युवतियों को नाहन शिफ्ट किया गया। उपायुक्त सिरमौर डॉक्टर आरके परुथी और पुलिस अधीक्षक अजय कृष्ण शर्मा ने बताया कि प्राइवेट लैब की टेस्ट में पॉजिटिव आई है, लेकिन प्राइवेट लैब के टेस्ट मान्य नहीं हैं। युवती का दोबारा सरकारी अस्पताल में टेस्ट करवाया जाएगा। इसके बाद ही कुछ कहना संभव हो पाएगा। यदि प्रबंधन की कोई लापरवाही सामने आई तो प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।

Related Posts

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

पीथमपुर (मध्यप्रदेश)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले…

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 3 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 4 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 6 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 6 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 7 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 23 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी