फार्मा ‘डावस्ग्रे’ के नाम से बिक रही नकली दवा…..

रायबरेली। उत्तर प्रदेश में नकली दवा का कारोबार धड़ल्ले से जारी है। इससे किसी का नुकसान हो रहा है तो वो मरीज है। आम जनता के स्वास्थ्य से लगातार खिलवाड़ किया जा रहा है तो प्रशासन आंखें बंद किये हुए दिखाई पड़ रहा है। नया  मामला रायबरेली जनपद से सामने आया है जिसने सभी को हैरान कर दिया है।

गत दिवस शहर कोतवाली पुलिस ने एक नकली दवा बनाने की फैक्ट्री का खुलासा किया। पुलिस ने छापेमारी के दौरान एक युवक को गिरफ्तार किया, साथ ही भारी मात्रा में फर्जी लेबल लगाकर नकली दवाओं को भी पुलिस ने बरामद किया है।

पुलिस के मुताबिक, मंबई की एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी डावस्ग्रे के नाम से एक युवक द्वारा नकली दवा बनाकर बिक्री कर रहा था। दवा कम्पनी के जांचकर्ता चन्द्रेश्वरा सिंह निवासी खलौली जनपद मधुबनी बिहार ने बताया कि वह उक्त कंपनी में तैनात है। उन्हें सूचना मिली थी कि कम्पनी के नाम से फर्जी दवा बनाकर बेची जा रही है। जिसके बाद मामले की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी गई।

पुलिस ने शहर के खाली सहाट मोहल्ले में एक मकान में छापा मारकर फर्जी कारोबार कर रहे युवक को दबोच लिया। पुलिस ने नकली दवा का कारोबार कर रहे युवक राहुल चौधरी पुत्र देवनरायन चौधरी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए युवक के पास से पुलिस टीम ने एक बोरी नकली दवाओं की शीशी सहित रैपर बरामद किया। जांच में सभी दवाए फर्जी पाई गई, शहर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर युवक को जेल भेज दिया।

 

Related Posts

आयुष्मान कार्ड पर 112 रोगों का निजी अस्पतालों में नहीं मिलेगा लाभ

लखनऊ (उत्तर प्रदेश)। आयुष्मान कार्ड पर 112 रोगों का निजी अस्पतालों में लाभ नहीं मिलेगा। इस योजना के तहत मुफ्त इलाज कराने वाले लाभार्थियों के लिए बड़ा बदलाव होने जा…

प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त, सरकार को आदेश

गुरुग्राम (हरियाणा)। प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त हुआ है। इलाज के नाम पर ज्यादा पैसे वसूलने के मामले में हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को आदेश दिया है।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

आयुष्मान कार्ड पर 112 रोगों का निजी अस्पतालों में नहीं मिलेगा लाभ

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 6 views
आयुष्मान कार्ड पर 112 रोगों का निजी अस्पतालों में नहीं मिलेगा लाभ

प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त, सरकार को आदेश

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 8 views
प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त, सरकार को आदेश

नकली ब्यूटी प्रोडक्ट बनाने वाली दो अवैध फैक्टरियों का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 8 views
नकली ब्यूटी प्रोडक्ट बनाने वाली दो अवैध फैक्टरियों का भंडाफोड़

लेबलिंग नियम उल्लंघन पर 13.79 लाख के मेडिकल उपकरण जब्त

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 10 views
लेबलिंग नियम उल्लंघन पर 13.79 लाख के मेडिकल उपकरण जब्त

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी कर 26 तरह की दवाओं की बिक्री रोकी

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 14 views
मेडिकल स्टोर पर छापेमारी कर 26 तरह की दवाओं की बिक्री रोकी

कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 17 views
कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए